• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 15, 2026
38 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

kolhan ex mp story : कोल्हान में दबंग राजनीति के परिचायक विजय सिंह सोय की आज ही के दिन दिनदहाड़े कर दी गयी थी गोली मारकर हत्या, सिंहभूम में समाप्त हो गया था आतंक की राजनीति, जानें क्या है विजय सिंह सोय का इतिहास

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : करीब दो दशक तक सिंहभूम की राजनीति में दबदबा रखने वाले विजय सिंह सोय की पुण्यतिथि गुरुवार को मनायी गयी. करीब 25 साल पहले विजय सिंह सोय की गोली मारकर हत्या कर दिया गया था. उस वक्त वे लोकसभा चुनाव हारने के बाद चंद माह के बाद 10 अप्रैल 2000 को चक्रधरपुर की भीड़ भरी बाटा रोड पर अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध गोली चलाते हुए अपराधियों ने विजय सिंह सोय की हत्या कर दी थी. इसके बाद से राजनीति ने सिंहभूम में करवट ली और विजय सिंह सोय के युग का समय समाप्त हो गया. विजय सिंह सोय की पूरे सिंहभूम (सरायकेला खरसावां और पश्चिम सिंहभूम जिला) में तूती बोलती थी. दबंग विजय सिंह सोय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत खरसावां विधानसभा क्षेत्र से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीतकर की थी. चुनाव जीतने के कुछ दिनों पश्चात ही विजय सिंह सोय ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

इससे पूर्व स्वर्गीय सोय ने मात्र 22 वर्ष की उम्र में 1978 में खरसावां क्षेत्र में आतंक के पर्याय बने चिंतामणि महंथी के विरुद्ध बिगुल फूंका था. 1982 में छोटे भाई सूर सिंह सोय की चाईबासा में हत्या के बाद कायनाइट किंग के नाम से विख्यात चिंतामणि महंथी के गुंडों के विरुद्ध युवकों को गोलबंद कर विजय सिंह सोय ने सीधी कार्रवाई शुरू कर दी. इस दौरान अपराधियों के उन्मूलन का भी अभियान चलाया। पातर हेम्ब्रम, मो गनी, जाम्बिरा पूर्ति, मेघू प्रधान, दिलीप प्रधान, सुखलाल सोय, सोमाय गागराई, सालुका पाडे़या समेत अन्य कई चर्चित नाम भी विजय सिंह सोय के कभी मारक दास्ते के सदस्य रहे. समय गुजरने के साथ-साथ फेहरिस्त से कई नाम जुड़ते -हटते रहे. सन 1982-1983 में चिंतामणि महंथी गिरोह के पांच लोगों की टोकलो में हत्या के मामले में विजय सिंह सोय ने सुर्खियां हासिल की थी. इस दौरान क्षेत्र के आदिवासियों के मध्य विजय सिंह सोय की छवि राबिनहुड सरीखी बन चुकी थी. 1985 का विधानसभा चुनाव उन्होंने इसी लोकप्रियता के बल पर खरसावां से जीता था. 1985 में विधायक चुने जाने के पश्चात विजय सिंह सोय ने आदिवासी समाज में व्याप्त कुरीतियों की ओर ध्यान केन्द्रित किया. (नीचे भी पढ़ें)

नशे के घोर विरोधी विजय सिंह सोय ने हाट-बाजारों एवं विभिन्न मेलों में बिकने वाली हड़िया एवं देशी शराब की बिक्री रोकने हेतु अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया. 1990 में कांग्रेस के टिकट पर दूसरी बार श्री सोय विधायक चुने गए. 1991 में सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़े. पर्चा दाखिल करने के दिन झामुमो प्रत्याशी कृष्णा मार्डी एवं सोय समर्थकों के मध्य चाईबासा की सड़कों पर जबर्दस्त संघर्ष हुआ. सड़कों पर खुलेआम फायरिंग के पश्चात कृष्णा मार्डी व विजय सिंह सोय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. कृष्णा मार्डी ने इस चुनाव में विजय सिंह सोय को परास्त किया. 1995 में तीसरी बार विधायक बनने की ख्वाहिश लिए विजय सिंह सोय पुन: खरसावां विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे. झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा उनके विरुद्ध लगभग गुमनाम रहे अर्जुन मुंडा को टिकट दिया गया. अर्जुन मुंडा ने भारी उलटफेर करते हुए विजय सिंह सोय को पहली बार पराजय का स्वाद चखाया. 1998 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विजय सिंह सोय ने भाजपा के चित्रसेन सिंकू को पराजित कर पिछली हार का बदला ले लिया. 1999 में चक्रधरपुर के विधायक लक्ष्मण गिलुवा ने रिकार्ड मतों के अंतर से विजय सिंह सोय को पराजित किया.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

jamshedpur rural- कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा की तैयारी को लेकर हुई बैठक, विधायक समीर मोहंती ने तैयारियों का लिया जायजा
खबर

jamshedpur rural- कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा की तैयारी को लेकर हुई बैठक, विधायक समीर मोहंती ने तैयारियों का लिया जायजा

June 15, 2026
jamshedpur police success-जुगसलाई पुलिस को मिली कामयाबी, 24 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, देखिए video
खबर

jamshedpur police success-जुगसलाई पुलिस को मिली कामयाबी, 24 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, देखिए video

June 15, 2026
jamshedpur police administration- शहर में जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने शुरू किया विशेष अभियान,यातायात व्यवस्था का सिटी एसपी ने लिया जायजा, वाहन चालकों को दी हिदायत, इसके बाद सड़क पर पार्किग करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Next Post

Jharkhand pays homage to ex mp : पूर्व सांसद विजय सिंह सोय के शहादत दिवस पर सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने दी श्रद्धांजलि, सभी ने किया याद

saraikela ichagarh police success- ईचागढ़ पुलिस को मिली कामयाबी, आरआईटी के जमीन कारोबारी की हत्या मामले का किया खुलासा,चार गिरफ्तार

Tata steel challenges income tax demand : टाटा स्टील ने 25 हजार करोड़ से अधिक के कर्ज माफी को लेकर आयकर विभाग को दी हाईकोर्ट में चुनौती, कंपनी ने दावेदारी का दर्ज कराया विरोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural- कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा की तैयारी को लेकर हुई बैठक, विधायक समीर मोहंती ने तैयारियों का लिया जायजा

jamshedpur police success-जुगसलाई पुलिस को मिली कामयाबी, 24 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, देखिए video

jamshedpur police administration- शहर में जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने शुरू किया विशेष अभियान,यातायात व्यवस्था का सिटी एसपी ने लिया जायजा, वाहन चालकों को दी हिदायत, इसके बाद सड़क पर पार्किग करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Jamshedpur yog camp : ​गोलमुरी क्लब में योग शिविर शुरू, स्वामी गोरखनाथ ने सिखाए योग के गुर

Jamshedpur traffic : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की सड़क सुरक्षा समिति एवं यातायात प्रबंधन की बैठक, स्कूली वाहनों के दस्तावेज एक सप्ताह में दुरुस्त करने, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई तथा यातायात नियम उल्लंघन पर सख्ती बरतने के निर्देश

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा की तैयारी को लेकर हुई बैठक, विधायक समीर मोहंती ने तैयारियों का लिया जायजा

jamshedpur police success-जुगसलाई पुलिस को मिली कामयाबी, 24 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, देखिए video

jamshedpur police administration- शहर में जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने शुरू किया विशेष अभियान,यातायात व्यवस्था का सिटी एसपी ने लिया जायजा, वाहन चालकों को दी हिदायत, इसके बाद सड़क पर पार्किग करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Jamshedpur yog camp : ​गोलमुरी क्लब में योग शिविर शुरू, स्वामी गोरखनाथ ने सिखाए योग के गुर

Jamshedpur traffic : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की सड़क सुरक्षा समिति एवं यातायात प्रबंधन की बैठक, स्कूली वाहनों के दस्तावेज एक सप्ताह में दुरुस्त करने, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई तथा यातायात नियम उल्लंघन पर सख्ती बरतने के निर्देश

Jamshedpur rural police action – चाकुलिया में बकरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, चालक गिरफ्तार, दो भागने में सफल, छह बकरियां बरामद

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News