जमशेदपुर: जमशेदपुर के उलीडीह रामकृष्ण कॉलोनी में शनिवार को बिजली विभाग की लापरवाही सामने आयी है, जहां सुबह पायल सिनेमा के पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से निकले अर्थिंग के तार से सटकर एक गाय की मृत्यु हो गयी, जिसकी सूचना मिलने पर जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, जद (यू) पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता आकाश शाह, बिजेंद्र सिंह, संजय सिंह, मनोज गुप्ता मौके पर पहुंचे. जद(यू) नेताओं ने गाय के मृत्यु होने की सूचना जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को दी और श्री राय के निर्देश पर बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया, जिसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने टांसफॉर्मर से लगे तार को दुरुस्त करने का कार्य किया. (नीचे भी पढ़ें)

मृत पशु के देखभालकर्ता मौके पर पहुंचे और मुआवजे की मांग की. रामकृष्ण कॉलोनी एवं दाईगुट्टू के स्थानीय निवासियों ने विभाग की लापरवाही के कारण करेंट लगने से पशु की हुई मृत्यु पर रोष व्यक्त किया तथा पशु के रखवाल को मुआवजा दिलाने पर अड़े रहे. जदयू उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह के पहल पर बिजली विभाग ने मृत पशु के रखवाल को बतौर मुआवजा 30 हजार रुपये देने की सहमति प्रदान की, जिसके बाद जेसीबी की मदद से मृत पशु के शव को उठाया गया. मौके पर राम कृष्ण कॉलोनी के सोमनाथ गोस्वामी, मनोज कुमार, सोनू सिंह, सुमित दास, विश्वजीत दास आदि बस्तीवासी उपस्थित थे.




