जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना में एक वारंटी पुलिस की गिरफ्तर से फरार हो गया, जिसके बाद कुछ देर के लिए पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया. हालांकि कुछ देर बाद ही पुलिस की गिरफ्त से फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया. दरअसल घटना शनिवार सुबह की है. जहां वारंटी को पुलिस ने कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर पकड़ा था. जैसे ही पुलिस टीम उसे लेकर वाहन से जुगसलाई थाना पहुंची, वारंटी ने चालाकी दिखाते हुए वाहन के पीछे का दरवाजा खोला और कूद कर मौके का फायदा उठाते हुए भाग निकला. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बाद एएसआई और एक पुलिस जवान ने तुरंत राहगीरों की बाइक का सहारा लेकर वारंटी का पीछा किया. वह थाना के पीछे स्थित बलदेव बस्ती की ओर भाग गया और एक घर में जाकर छिप गया, जहां पुलिस ने तुरंत ही उसे गिरफ्तार कर बाइक से थाना ले आये. जहां पुलिस पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली. बताया जाता है कि वारंटी सूमो के पीछे सिट पर अकेले ही बैठा था, जिसका फायदा उसने उठाया. फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.




