जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ से सटे डोमजुड़ी गांव में मदन मोहन मंदिर कमिटी की ओर से मदन मोहन मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीश्री सार्वजनिक अखंड हरिनाम संकीर्तन का शनिवार को समापन हो गया. इधर अंतिम दिन मंदिर में भक्तों की भारी उमड़ी. हरिनाम संकीर्तन से पूरा गांव भक्तिमय हो गया. इस अवसर पर चैतन्य महाप्रभु और भगवान श्री कृष्ण और उनकी मां की लीला को प्रदर्शित करती झाकियां लोगों को बरबस हरिनाम संकीर्तन की ओर खींच रही थी. (नीचे भी पढ़ें)

इस हरिनाम संकीर्तन में भारी संख्या में महिलाओं की भीड़ मंदिर में उमड़ी. कार्यक्रम को सफल बनाने में मदन मोहन मंदिर कमिटी की ओर से फनी भूषण दास, बबलू दास, पतित पावन दास समेत समस्त ग्रामीण और युवाओं की भागीदारी रही.




