जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया. सोमवार को भाजपा जमशेदपुर अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष परेश मुखी के नेतृत्व में सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साकची पुराना कोर्ट मोड़ स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची जिला कार्यालय से पुराना कोर्ट मोड़ तक पैदल मार्च करते हुए बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाए.(नीचे भी पढ़े)

इससे पहले, साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के बताये सामाजिक समानता के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर सांसद विद्युत महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, नीरज सिंह, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, संजीव सिंह, संजीव कुमार, सुबोध झा, बिनोद सिंह, संजीत चौरसिया, कौस्तव रॉय, नीलू मछुआ, मुचिराम बाउरी, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री पी. के करवा, उपाध्यक्ष राकेश मुखी, मनोज करवा, दिलीप पासवान, अजय रजक,मंत्री सतीश मुखी, चंदन भारती, सजल साल, अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष परेश कालिंदी,अशोक कुमार, हीरा लाल रजक, अशोक बहरा, बबलू मुखी, शिवा राम, सरजू मुखी, राजा राम, आदि उपस्थित थे.




