जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित नेपाली सेवा समिति परिसर में नेपाली समाज में नेपाली नया साल धूमधाम से मनाया. सर्वप्रथम समाज के लोग समिति स्थित श्रीश्री पशुपतिनाथ मंदिर में सपरिवार पूजा-पाठ किए एवं परिवार, समाज और देश में सुख- शांति के लिए ईश्वर से वरदान मांगा और सभी लोगों ने एक- दुसरे को नये साल की बधाई दी. कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्व के विधायक पूर्णिमा साहु एवं समाजसेवी उमेश गुरूंग एवं टीके राय और कमिटी अध्यक्ष विजय कुमार दमाई एवं परिषद चेयरमैन गोपाल सिंह थापा ने भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डाक्टर भीमराव अंबेडकर के 135 जयंती पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया.(नीचे भी पढ़े)

मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहु ने उपस्थित समाज के लोगों को नेपाली नववर्ष की बधाई दी और उन्होने सभी लोगों को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा , क्योंकि शिक्षित व्यक्ति की देश के नव- निर्माण में अहम योगदान रहता है. उसके बाद नव वर्ष कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष विजय कुमार दमाई ने उपस्थित समाज के लोगों को अपने संबोधन में कहा कि नया साल हमें नई उर्जा, नया जोश एवं उमंग के साथ काम करने की प्रेरणा देता है इसलिए हम सबों को एकत्रित, एकजुट एवं संगठित होकर देश के विकास में हमेशा आगे बढ़कर काम करना चाहिए. कार्यक्रम का संचालन समिति के महासचिव शंकर थापा ने किया. कार्यक्रम में समाज के बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति हुई. उसके बाद जमशेदपुर के प्रसिद्ध मैजिसियन तरूण शंकर के द्वारा विभिन्न प्रकार के जादु का कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई. अंत में उपस्थित सभी लोगों ने रात्रिभोज का आनंद लिया.




