जमशेदपुर: आईसीएआई (इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) जमशेदपुर शाखा की छात्र इकाई सीआईसीएएसए (सेंट्रल इंडिया चार्टर्ड अकाउंटेंट्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन) की नई समिति सत्र 2025-26 के लिए बुधवार को घोषित कर दी गई. यह समिति छात्रों के पेशेवर विकास, नेतृत्व कौशल और सर्वांगीण उन्नति के लिए कार्यरत रहेगी.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर शाखा अध्यक्ष सीए कौशलेंद्र दास ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह समिति छात्रों को प्रेरणादायक और समावेशी वातावरण प्रदान करते हुए उनके पेशेवर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. सीआईसीएएसए अध्यक्ष सीए चेतन अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि यह वर्ष नवाचार, नए अवसरों और उल्लेखनीय उपलब्धियों से परिपूर्ण रहेगा.



