जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन ऑफिस बियर की एक अहम बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता वीपी सेफ्टी राजीव मंगल ने की. बैठक के दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू ने कहा कि टाटा स्टील को जीरो एक्सीडेंट करने के लिए यूनियन को विभागों के कर्मचारियों की संख्या तथा वेंडर के कर्मचारियों को और अधिक सजग करने की जरूरत है. (नीचे देखे पूरी खबर)
उन्होंने कहा कि हमारे सारे ऑफिस बियरर्स का अलग-अलग एरिया बंटा हुआ है. सभी ऑफिस बियरर्स को अपने-अपने एरिया को सेफ करने के लिए लाइन वर्क तथा सेफ्टी पर और मेहनत करने की जरूरत है. मौके पर मौजूद सभी ऑफिस बियरर्स ने अपने-अपने सुझाव रखे तथा सभी ने कंपनी के सेफ्टी जर्नी को मजबूत करने का संकल्प लिया. अंत में वीपी सेफ्टी के ने कहा कि हम लोग समय-समय पर रिव्यू कर इस सेफ्टी जर्नी को जीरो हार्म की ओर ले जाएंगे. मीटिंग में सभी ऑफिस बियरर्स सहित चीफ सेफ्टी ऑफिसर नीरज सिन्हा भी उपस्थित रहे.




