चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत के पाथरचाकरी गांव में 3 ग्रामीण चिकन पॉक्स बिमारी से ग्रसित है. सूचना पाकर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के जिला से आए आईडीएसपी की टीम के द्वारा पाथरचाकरी गांव का भ्रमण किया गया जिसमें कुल 3 मरीजों का चिकन पॉक्स और 2 मरीजों का मिजिल्स रुबेला जांच के लिए रक्त सैंपल लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा लोगों को चिकन पॉक्स बिमारी की जानकारी दी और इस बिमारी के रोकथाम के लिए विस्तार पूर्वक जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया. मौके पर जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ असद,सुशील तिवारी, अरुण कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया से प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सतीश कुमार वर्मा, पुष्पा एक्का, एएनएम एवं सहिया सीमा पॉल समेत अन्य उपस्थित थे.



