जमशेदपुर : एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में बीते दिनों श्नाइडर इलेक्ट्रिक कंपनी की ओर से कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया. इसमें लिखित परीक्षा, छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा एवं तकनीकी क्षमता को परखा गया एवं फाइनल सेलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद हुआ. इसमे छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान को गौरवान्वित किया. (नीचे भी पढ़ें)
गुजरात स्थित श्नाइडर कंपनी की ओर से एनटीटीएफ के 14 छात्रों को 03.00 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया. सभी छात्रों ने तीनों राउंड की सेलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देकर कंपनी में अपनी जगह बनाई. सभी चयनित छात्र एनटीटीएफ के फाइनल ईयर के हैं, जिनमें डिप्लोमा इन टूल एंड डाई इंजीनियरिंग से ऋषभ करमाकर,मसौगत सांतरा, एमडी एनामुल, हर्ष प्रसाद, आयुष कुमार सिंह, अरिंदम चंद्रा, शैलेश कुमार, सत्यवान गोप, सुजीत कुमार साह, आयुष कालिया, आदित्य कुमार वर्मा, अनिरुद्ध प्रमाणिक, सुजीत कुमार महतो, उमेश कुंभकार शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
सभी छात्रों को श्नाइडर ने 03.00 लाख के पैकेज पर गुजरात स्थित कंपनी के लिए लॉक किया है. छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान गौरवान्वित है. इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया. प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी. उप प्राचार्य रमेश राय के साथ दीपक सरकार, हरेश, अजीत कुमार, लक्ष्मण सोरेन, नकुल कुमार के साथ उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.



