जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित हजरत बादशाह अब्दुल रहीम शाह उर्फ चूना शाह बाबा का 56 वां सालाना उर्स मुबारक बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. आपको बता दे कि 17 अप्रैल जुमेरात से ही बाबा की उर्स मुबारक की शुरुआत की गयी है और 21 अप्रैल रात 9 बजे से कव्वाली मुकाबला के साथ उर्स मुबारक की समाप्ति होगी. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं चूना बाबा के मजार शरीफ में शनिवार सुबह से ही धूम मची हुई है. इस दौरान कमेटी द्वारा शाही संदल निकल गया. जिसमें महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे सभी शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)
शाही संदल को बाजे- गाजे के साथ बिष्टुपुर क्षेत्र में घुमाया गया. उसके बाद दोपहर 1:20 बजे में चादर पोशी की गई. वही बाबा के चाहने वाले भारत के कोने- कोने से पहुंच कर एक से बढ़कर एक करतब भी दिखाए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से हाजी एसएम कुतुबुद्दीन, हाजी अब्दुल लतीफ, विश्वनाथ प्रसाद, मोहम्मद नियाज खान, डाक्टर जिया अहमद, अब्दुल वाहब अंसारी, हाजी मोहम्मद वासी आदि शामिल हुए हैं.



