सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया ब्लॉक कार्यालय और बड़ामथान के बीच मुख्य मार्ग पर पैदल सड़क पार कर रहे आरएस कंपनी के ठेका श्रमिक सोनू यादव को नाबालिग बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे श्रमिक बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना के बाद सड़क पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बन गई. (नीचे भी पढ़ें)

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मजदूर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. घायल सोनू यादव ने बताया कि वह आरएस कंपनी में ठेका मजदूर है. पैदल सड़क पार करने के दौरान उसे बाइक सवार ने टक्कर मार दी. वहीं बाइक सवार नाबालिग ने अपना नाम रोहित उरांव बताया. उसने बताया कि वह अपनी मौसी की बाइक चला रहा था. सड़क पार करने के दौरान अचानक सोनू यादव से टक्कर हो गई. पुलिस वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.



