सरायकेला : सरायकेला चाइल्ड हेल्पलाइन की ओर से जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी (सीडीपीओ) नरेंद्र सिंह को भावभीनी विदाई दी गई. सरायकेला स्थित चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में सीडब्ल्यूसी के सदस्य सैयद आयाज़ हैदर, चाइल्ड हेल्पलाइन की कोऑर्डिनेटर कविता मिश्रा, युवा संस्था के मुकेश कुमार पांडेय, चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्यों, जिनमें समीर कुमार महतो, कंचन कुमार, विश्वजीत मोदक, कांग्रेस उरांव, संजय महतो, विश्वाजित सिंह एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की परामर्शदाता कुमारी मंगली मार्डी ने माला पहनाकर एवं बुके प्रदान कर उन्हें विदाई दी. (नीचे भी पढ़ें)
श्री हैदर ने बताया कि श्री नरेन्द्र सिंह काफी सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं, सहकर्मी को साथ लेकर उनके साथ अच्छा व्यवहार रखते हैं. श्री सिंह का स्थानांतरण कोडरमा हो गया है. उनके स्थान पर संतोष ठाकुर फिर से सरायकेला के जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी बनाये गए हैं.











