जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र स्थित झिमरी गांव की एक लड़की को ले भागने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. नीमडीह थाना क्षेत्र में इस घटना को लेकर बीती रात काफी तनाव हो गया था और लड़के के घर और दुकानों को भीड़ ने आकर हवाले कर दिया था. काफी हंगामा के बाद रविवार को उक्त युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया.(नीचे भी पढ़ें)
उसकी गिरफ्तारी के साथ ही क्षेत्र में शांति का माहौल स्थापित करने के प्रयास तेज हुए हैं और हालात सामान्य की ओर बढ़ रहे हैं. हालांकि पुलिस अभी वहां कैंप कर रही है और तनाव ग्रस्त क्षेत्रों में गश्त लगातार हो रही है. झिमरी गांव निवासी युवक तस्लीम अंसारी को गिरफ्तार करने के बाद लड़की को बरामद किया गया. लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया है. युवक पर लड़की को पहले फुसलाकर अपहरण करने का आरोप है. मामले में विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.














