जादूगोड़ा : पोटका विधायक संजीव सरदार की पत्नी सह विधायक प्रतिनिधि रनीता सरदार ने रविवार को जादूगोड़ा स्थित आदिवासी बालिका उच्च विद्यालय का भ्रमण किया और अनुदान से वंचित क्षेत्र के एक मात्र बालिका उच्च विद्यालय की आर्थिक स्थिति और जर्जर छात्रावास से अवगत हुई. इस मौके पर विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह को बोलते हुए विद्यायक संजीव सरदार की पत्नी रनीता सरदार ने स्पष्ट कहा कि सरकार हमारी है, विद्यायक संजीव भैया अपने है. इस बालिका उच्च विद्यालय का 10 सालों से बन्द अनुदान चालू करवाएंगे. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक की पत्नी रनीता सरदार के इस आश्वासन के बाद उम्मीद जगी है कि आदिवासी बालिका उच्च विद्यालय एक बार फिर अपने पुराने गौरव पर लौट आयेगा व बिना मानदेय के काम कर रहे शिक्षकों का भी काया कल्प होगा. यहां बताते चले कि वर्ष 1984 में छात्राएं खूब पढ़े और आगे बढ़े की सोच को लेकर जादूगोड़ा में एक मात्र आदिवासी बालिका उच्च विद्यालय (गोपालपुर) की नींव स्वर्गीय मधु सुदन भक्त, भूदेव भक्त, गंगा नंद पासवान, सरीखे गणमान्य लोगों ने करतुरबा बालिका उच्च विद्यालय के तर्ज पर रखी थी. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की नजर पड़ी और 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मुंडा के निर्देश पर विद्यालय को अनुदान मिलना शुरू हो गया ताकि शिक्षकों का मानदेय मिल सके. अनुदान के बाद बालिका उच्च विद्यालय तेज गति से आगे बढ़ा लेकिन 2015 में आई एक काला कानून के बाद बालिका उच्च विद्यालय का अनुदान बंद हो गया व अनुदान से वंचित यह स्कूल बिना मानदेय के ही बच्चों को फिलहाल शिक्षा रहे है. सात शिक्षक- शिक्षिकाएं का मानदेय ग्रामीणों के चंदे से पूरी की जाती है. इस मौके पर विद्यालय के सचिव शंकर भक्त ने विधायक की पत्नी रनीता सरदार से स्कूल को चारदीवारी व जर्जर छात्रावास निर्माण की मांग की है. बहरहाल देखना यह है कि पोटका विधायक संजीव सरदार की पत्नी रनीता सरदार को घोषणा कितना कारगर होता है या राजनीतिक भाषण तक ही सीमित रहता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा जिस पर
गौर करने वाली बात होगी. इस कार्यक्रम में भुदेव कुमार भक्त, गंगा नंद, माधुरी सोरेन पासवान, प्रोफेशर बादल चंद्र, मुखिया प्रतिनिधि धनु सिंह, चित्ररंजन भक्त
, ऑल इंडिया रेडियो से राजेश कुमार राय, जगदीश भक्त, डॉक्टर अजीत राय, पदमो लोचन भक्त, रोहित कुमार, बाबू लाल सिंह, कैलाश चंद्र भक्त, राखी रानी भगत, जोगिंद्र नाथ भगत, अधिवक्ता राकेश कुमार, रोहित कुमार कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इसके पूर्व कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी.














