जमशेदपुर : जमशेदपर के परसुडीह थाना क्षेत्र के बाड़ेगोड़ा हलुदबनी पंचायत के जिला परिषद कुसुम पूर्ति के नेतृत्व में ग्राम वासियों ने सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय जमशेदपुर में विरोध प्रदर्शन किया. इसे लेकर अंचल कार्यालय के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. सौंपे गये ज्ञापन में सरकारी भूमी पर अवैध कब्जा करने का मामला उठाया है. इस संदर्भ में बताया गया कि हलुदबनी में विकास भवन के निर्माण के लिए भूमि चयनित है, जहां अस्माजिक तत्वों द्वारा वहां चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है. ग्राम वासियों द्वारा इसका विरोध करने पर उनके साथ भी गाली गलौज की जा रही है. चहारदीवारी निर्माण में मानिक मलिक, निलकंठ स्वर्गकार, राहलु दास, राजू कुमार दास, राकेश दास के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गयी है. ज्ञापन सौंपने में जिला परिषद कुसुम पूर्ति, हातू मुंडा, बुधराम हेंब्रम, पंचायत समिति सीनी सोय, मुखिया अजीत भूमिज उपस्थित थे.














