जमशेदपुर : आद्रा डिवीजन में पांच दिन तक ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जायेगा. 4 मई, 9 मई, 11 मई, 18 मई और 23 मई की सुबह 11.45 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक यह ब्लाॅक लिया गया है. इस कारण 4, 9, 11, 18 और 23 मई को आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू ट्रेन और आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू ट्रेन रद्द कर दी गयी है. टाटा-आसनसोल-बड़ाभूम ट्रेन को आद्रा तक ही चलाया जायेगा, जबकि बक्सर-टाटा ट्रेन को 4, 9, 11, 18 और 23 मई को 45 मिनट की देरी से संचालित किया जायेगा. इसी तरह 5 से 11 मई तक आसनसोल-आद्रा ट्रेन और आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू ट्रेन को 9 और 11 मई को रद्द किया गया है. आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू, टाटा-आसनसोल बड़ाभूम मेमू ट्रेन को शार्ट टर्मिनेट कर चलाया जायेगा. वहीं, हटिया-टाटा-हटिया ट्रेन को डाइवर्ट कर चलाया जायेगा. नयी-दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, बक्सर-टाटा और खड़गपुर-हटिया ट्रेन को भी इस दौरान कंट्रोल कर चलाया जायेगा. रेलवे के खड़गपुर डिवीजन के संतरागाछी स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण 18 मई तक 30 जोड़ी ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं 30 अप्रैल से लेकर 18 मई के बीच 207 मेमू और इएमयू लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं 12 जोड़ी ट्रेनों को डाइवर्ट किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इन ट्रेनों को किया गया रद्द :
2 मई को संबलपुर-शालीमार एक्सप्रेस
3 मई को शालीमार-सम्बलपुर एक्सप्रेस
3 और 17 मई को शालीमार-बादामपहाड़ एक्सप्रेस
4 और 18 मई को बादामपहाड़-शालीमार एक्सप्रेस
4 और 18 मई को बादामपहाड़-राउरकेला-बादामपहाड़ एक्सप्रेस
4 मई को पुरी-शालीमार साप्ताहिक
5 मई को शालीमार-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस
5, 17 और 18 मई को संतरागाछी-पुरुलिया-हावड़ा रूपशी बांग्ला एक्सप्रेस
6 मई को विशाखापत्तनम-शालीमार स्पेशल
7 मई को शालीमार-विशाखापत्तनम स्पेशल
6 मई को पुरी-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस
7 मई को शालीमार-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस
6 मई को संबलपुर-शालीमार
7 मई को शालीमार-संबलपुर
11 मई को हावड़ा-पुरी-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस
10 मई को उदयपुर सिटी-शालीमार एक्सप्रेस
11 मई को शालीमार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस
9 मई को पोरबंदर-संतरागाछी कवि गुरु एक्सप्रेस
11 मई को संतरागाछी-पोरबंदर कवि गुरु एक्सप्रेस
11 मई को हावड़ा-घाटशिला-हावड़ा मेमू
11 मई को हावड़ा-दीघा कंडारी एक्सप्रेस
11 मई को दीघा-हावड़ा ताम्रलिप्त एक्सप्रेस
9 मई को तिरुवनंतपुरम उत्तर-शालीमार स्पेशल
12 मई को शालीमार-तिरुवनंतपुरम नॉर्थ स्पेशल
10 और 17 मई को हावड़ा-चक्रधरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस
10 और 17 मई को हावड़ा-बोकारो स्टील सिटी-हावड़ा एक्सप्रेस
11 और 17 मई को हावड़ा-हटिया-हावड़ा क्रिया योग एक्सप्रेस
11 और 17 मई को हावड़ा-पुरी-हावड़ा एक्सप्रेस
10 मई को हावड़ा-जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस
10 मई को सिकंदराबाद-संतरागाछी स्पेशल
11 मई को संतरागाछी-सिकंदराबाद स्पेशल
17 मई को कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस
18 मई को हावड़ा-कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस
16 मई को अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस
17 मई को हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस
16 मई को एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-हावड़ा मेल
17 मई को हावड़ा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मेल
17 मई को संतरागाछी-दीघा-संतरागाछी स्पेशल
17 मई को पुरी-शालीमार धौली एक्सप्रेस
18 मई को शालीमार-पुरी धौली एक्सप्रेस
17 मई को शालीमार-भोजूडीह-शालीमार एक्सप्रेस
17 और 18 मई को हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस
17 मई को हावड़ा-दीघा-हावड़ा कंडारी एक्सप्रेस
18 मई को हावड़ा-दीघा-हावड़ा ताम्रलिप्त एक्सप्रेस
इन ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट :
3 और 7 मई को पनसकुरा हावड़ा इएमयू और हावड़ा आमता हावड़ा इएमयू संतरागाछी तक चलेगी
11 व 17 मई को आद्रा हावड़ा आद्रा एक्सप्रेस, भद्रक हावड़ा भद्रक एक्सप्रेस खड़गपुर तक चलेगी.
11 व 17 मई को आमता हावड़ा आमता इएमयू टर्मिनेट रहेगी.
11 और 17 मई को हावड़ा आमता हावड़ा इएमयू, खड़गपुर हावड़ा इएमयू, हावड़ा मिदनापुर इएमयू, हल्दिया हावड़ा हल्दिया इएमयू, पनसुकरा हावड़ा इएमयू, हावड़ा पनसकुरा इएमयू, मेचेदा हावड़ा इएमयू, हावड़ा पनसकुरा, आमता हावड़ा इएमयू, आमता हावड़ा इमयू को टर्मिनेट की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
टाटानगर से खुलने वाली कई ट्रेनों का नंबर बदला
दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से कई ट्रेनों के नंबर में बदलाव किया गया है. इसके तहत टाटा गुवा टाटा ट्रेन का नंबर 68019 और 68020 कर दिया गया है, पहले यह 58109 और 58110 था. इसी तरह टाटा बरकाकाना टाटा पैसेंजर ट्रेन का नंबर बदल दिया गया है. उसका नंबर पहले 58023 और 58024 था, जिसको बदलकर 68085 और 68086 कर दिया गया है. इस ट्रेन को टाटा से सीनी के बीच और सीनी बरकाकाना के बीच समय बदलकर चलाया जायेगा. खड़गपुर टाटा खड़गपुर ट्रेन का नंबर अब 68123 और 68124 कर दिया गया है, जो पहले 58021 और 58022 था. खड़गपुर टाटा खड़गपुर मेमू ट्रेन का नंबर भी बदला गया है, जो अब 58027 और 58028 होगा, जो पहले 68005 और 68012 था. टाटा बड़बिल टाटा पैसेंजर ट्रेन का नंबर भी बदला गया है, जो अब 68125 और 68126 तय कर दिया गया है. पहले यह नंबर 58103 और 58104 था. इसी तरह हटिया झारसुगोड़ा मेमू ट्रेन का समय बदला गया है. टाटा गुआ मेमू ट्रेन, टाटा चक्रधरपुर मेमू, टाटा बरकाकाना मेमू और खड़गपुर बालदा मेमू ट्रेन कोा भी नया समय तय किया गया है.



