चाकुलिया: झारखंड सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के लोधाशोली वन क्षेत्र के पेनियाभांगा जंगल में मंगलवार की सुबह एक हाथियों के दल को एनएच पार कर जंगल में प्रवेश किया है. झारखंड के बड़शोल और दारिशोल सीमा बंगाल के लोधाशोली वन क्षेत्र सीमा से सटी हुई है. झारखंड के सीमा से सटे बंगाल के जंगल में हाथी के आने से दारिशोल और बड़शोल क्षेत्र के ग्रामीण और किसान काफी चिंतित हैं. ग्रामीणों का कहना है कि उनके जमीन में अब भी गरमा धान की फसल है. किसान अपनी फसल को काट नहीं पाएं है. हाथियों के आने की सूचना से क्षेत्र के किसान अपनी फसल को लेकर काफी चिंतित हैं. किसानों ने कहा कि पूर्व से ही यहां कई हाथी शरण लिए हुए है और अब एक और हाथियों के दल के सीमा से सटे जंगल में आने से वे काफी चिंतित हैं.











