जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर के सुंदरहातू इलाके के निवासी छोटू ने मंगलवार सुबह आत्महत्या का प्रयास किया, जिसे दोस्तों ने कुएं से निकालकर उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. प्राप्त जानकारी अनुसार छोटू की पत्नी का किसी और से अवैध संबंध है. कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी मीनू कच्छप अपने प्रेमी पिंटू मुखी के साथ भाग गयी थी. छोटू ने थाना में शिकायत की तो उसके प्रेमी को पुलिस गिरफ्तार कर दो दिन पूर्व जेल भेजा था. वहीं उसकी पत्नी बार बार प्रेमी को जेल से निकलवाने की मांग कर रही थी, जिससे तंग आकर पति ने आत्महत्या का प्रयास किया. उसने घर के समीप ही कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की, परंतु उसके दोस्तों ने देख लिया और उसे कुएं से निकालकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. छोटू ने बताया कि पिंटू मुखी उसका दोस्त है, जो उसे टाटा स्टील गम्हरिया में काम करने के लिए अपने साथ लेकर जाता था. तभी पिंटू उसके मोबाइल से उसकी पत्नी का नंबर निकालकर उसे फोन कर छोटू के खिलाफ भड़काता था और उसकी पत्नी से प्रेम करने लगा. (नीचे भी पढ़ें)
एक दिन पिंटू उसकी पत्नी को लेकर भाग गया. पिंटू मकदमपुर का रहने वाला है. तभी थाने में पति ने शिकायत की. उसके बाद उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मंगलवार सुबह छोटू अपनी पत्नी को लेकर आदित्यपुर गया था. तभी उसकी पत्नी अपने प्रेमी को जेल से छुड़वाने की मांग करने लगी. पति क्रोधित होकर कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की. फिलहाल छोटू का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.











