जमशेदपुर: जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के लिटिल हार्ट स्कूल के प्रिंसिपल संदीप चैटर्जी ने बाल न कटवाने पर कक्षा 10वीं के छात्र मयंक कुमार (16) को थप्पड़ जड़ दिया. घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है. इसके साथ ही घायल छात्र को स्कूल से निकालने की धमकी भी दी गयी. पिटाई करने के बाद छात्र के पिता को घटना की सूचना दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं अपने बेटे को इस तरह देख पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पिता का कहना है कि शिक्षा की पाठशाला में छात्र के साथ प्रिंसिपल का इस तरह का बरताव ठीक नहीं है. छात्र का मुंह दाब कर इस प्रकार मारा गया है कि उसके चहरे पर निशान आ गया है. वहीं मयंक का कहना है कि उसके पिता ने स्कूल की फीस नहीं भरी थी, जिसके कारण छात्र को प्रिंसिपल के केबिन में बुलाया गया. (नीचे भी पढ़ें)

वहां प्रिंसिपल उनका बाल देखकर गुस्सा गये. उन्होंने मंयक का मुंह दाब कर उसे मारा है. मयंक ने कहा भी उसके पिता ने पास पैसे नहीं है जिसके वजह से उसके पिता ने फीस नहीं भरी है ना ही उसने बाल कटवाया है. फिलहाल पिता ने थाना में मामला दर्ज करने की सूचना स्कूल के प्रिंसिपल को भी दे दी है. उनका कहना है कि हाथ उठाने से पहले अभिभावक से बात करनी चाहिए थी, जो उन्होंने नहीं किया और उनके बेटे को थप्पड़ जड़ दिया. पिता ने थाना में शिकायत कर प्रिंसिपल के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है.



