• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
शुक्रवार, नवम्बर 27, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mgm hospital : मानगो पेयजल परियोजना का पानी अस्पताल संचालन के लिए लेना असंभव, एमजीएम अस्पताल की शिफ्टिंग के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में पहुंचे सरयू राय

मई 9, 2025
in खबर, जमशेदपुर न्यूज़, स्वास्थ्य
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि एमजीएम अस्पताल को साकची के पुराने भवन से डिमना चौक के पास बने नये भवन में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कराए कि अस्पताल को चलाने के लिए आवश्यक सारे इंतजाम वहां पर जितनी जल्द हो, कर लिया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा नहीं कि अस्पताल का स्थानांतरण नए भवन में हो गया और अस्पताल चलाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं वहां आधी-अधूरी रह जाएं. इसे ध्यान में रखते हुए ही अस्पताल के पूरा स्थानांतरण की समय सीमा तय होनी चाहिए. नए भवन में अस्पताल के संचालन में पानी की व्यवस्था नहीं होना सबसे बड़ी बाधा है. इस बाधा को दूर करने का मुकम्मल उपाय होना चाहिए. अस्पताल के नए भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के बीच में कुछ देर के लिए शामिल श्री राय ने स्पष्ट रुप से अधिकारियों को बताया कि मानगो पेयजल परियोजना से फिलहाल अस्पताल संचालन के लिए पानी लेना संभव नहीं होगा. उनका तर्क था कि जितने पानी की व्यवस्था इस परियोजना में की गई है, उससे मानगो के सभी क्षेत्रों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है. कई क्षेत्रों में 10-15 मिनट के लिए पानी जाता है.(नीचे भी पढ़े)

कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पाइप लाइन बिछाई गई है पर वहां पानी नहीं पहुंच रहा है. कुछ ऐसे क्षेत्र भी हैं, जहां एक दिन ही पानी आता है, दूसरे दिन नहीं. इसको ध्यान में रखते हुए नए एमजीएम भवन में अस्पताल चलाने के लिए पानी का वैकल्पिक उपाय किया जाना चाहिए. श्री राय ने कहा कि या तो डिमना लेक से टाटा स्टील के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक जाने वाली पाइप लाइन से प्रशासन पानी ले और उसे साफ करने के उपरांत अस्पताल में आपूर्ति करे. दूसरा विकल्प यह हो सकता है कि डोबो स्थित सतनाला डैम से अस्पताल के लिए पानी की व्यवस्था की जाए. श्री राय के अनुसार, बैठक में उपस्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मानगो पेयजल परियोजना में मानगो नगर निगम क्षेत्र में उपयोग करने के बाद पानी नहीं बच रहा है, जिसे अस्पताल या दूसरे अन्य कार्य के लिए दिया जा सके. समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने सूचित किया कि उन्होंने नए अस्पताल भवन के परिसर में दस डीप बोरिंग कराई है जिससे करीब 3 लाख लीटर प्रतिदिन पानी की आपूर्ति हो सकती है. एक नई योजना स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही है जिसमें स्वर्णरेखा से पानी खींच कर उसे अस्पताल परिसर में बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक लाया जाएगा. यह योजना सितंबर 2025 तक पूर्ण हो जाने की उम्मीद है. श्री राय ने उनसे कहा कि अस्पताल के विभिन्न विभाग का ओपीडी यहां पहले आ रहा है और पूरा अस्पताल को नए भवन में स्थानांतरित करने के लिए जो तकनीकी जरूरतें हैं, उसे पूरा किये बिना नए भवन में अस्पताल पूरी तरह संचालित नहीं हो सकता है. अस्पताल कोg पूरी तरह से स्थांतरित करने के पहले इसका परीक्षण हो जाना चाहिए ताकि यहां पर की गई सारी व्यवस्थाएं सुचारू रुप से काम कर सकें. उन्होंने कहा कि अभी तक दो-तीन महीने में जितनी व्यवस्थाएं होनी हैं, उसके लिए बोरिंग से मिल रहा पानी पर्याप्त है इसलिए मानगो पेयजल परियोजना के लाभुकों का हक काट कर उनके हिस्से का पानी अस्पताल में लाने के बारे में सोचना अव्यवहारिक होगा. यदि अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन ऐसा सोच रहा है तो उन्हें अपनी सोच बदलनी होगी. उन्होंने कहा कि मानगो पेयजल परियोजना का उद्देश्य मानगो के नागरिकों को पेयजल की उपलब्धता कराना है जो अभी तक पूरा नहीं हो पा रहा है. अभी तो बालीगुमा टंकी से पेयजलापूर्ति का काम भी आरंभ नहीं हुआ है. सिर्फ पाइपलाइन बिछा कर छोड़ दिया गया है. ऐसी स्थिति में मानगो पेयजल परियजना का पानी का इस्तेमाल अस्पताल में करना मुनासिब नहीं होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन अपनी सोच बदलेंगे. सरयू राय ने कहा कि यदि एमजीएम अस्पताल का पुराना भवन जर्जर हो चुका है और नया भवन बन कर तैयार होने के करीब पहुंचने के बाद भी वहां पानी की व्यवस्था नहीं हो सकी है तो इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है. आग लगने के बाद कुआं खोदना इस सरकार की नीति बन गई है. इसी वजह से एमजीएम अस्पताल के पुराने भवन से अस्पताल को नए भवन में स्थानांतरितच करने में समस्या पैदा हो रही है. इसका स्थायी समाधान होना चाहिए. श्री राय ने कहा कि जुगाड़ वाली मनोवृत्ति से कुछ यहां से, कुछ वहां से लेकर अस्पताल सही तरीके से नहीं चलाया जा सकता. अस्पताल के विधिवत संचालन के लिए जो मौलिक जरूरतें हैं, जो आवश्यक सामग्रियां हैं, उनका पूरी तरह प्रबंध करने के बाद ही अस्पताल के विभिन्न विभाग यहां स्थानांतरित होंगे तो इससे मरीजों को सुविधा होगी. आधा अस्पताल नए और आधा पुराने भवन में लंबे समय तक चलाने से सबसे अधिक परेशानी मरीजों को ही होगी.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन इसे ध्यान में रखते हुए मानगो पेयजल परियजना से अस्पताल के नए भवन में पानी लेने के बारे में नहीं सोचेगा. समीक्षा बैठक में आइएएस दीपांकर चौधरी, मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, एमजीएम अस्पताल के प्राचार्य डॉ. दिवाकर हांसदा सहित अस्पताल के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी और एलएंडटी के अधिकारी उपस्थित थे.

संबंधित खबरें

  • Jamshedpur mgm hungama : एमजीएम के मॉर्चरी से मृतक की आंख के साथ छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा, देखिए – video26 नवम्बर 2026
  • Jamshedpur second platelets donation in five days : इंदरजीत सिंह ने 5 दिन में दूसरी बार किया प्लेटलेट्स दान, 31 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं ‘आगाज’ के संस्थापक25 नवम्बर 2026
  • Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल के बाहर कूड़े का ढेर, दुर्गंध से मरीज व कर्मचारी परेशान25 नवम्बर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: अस्पतालएमजीएम अस्पतालजमशेदपुर समाचारजल संकटमानगो समाचार
Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur rural police : श्यामसुंदरपुर पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, हेलमेट नहीं पहनने वालों को चेतावनी देकर छोड़ा
कोल्हान न्यूज़

Jamshedpur rural police : श्यामसुंदरपुर पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, हेलमेट नहीं पहनने वालों को चेतावनी देकर छोड़ा

नवम्बर 27, 2026
Jamshedpur rural accident : बोड़ाम में पार्टी करके लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दोस्त घायल, देखिए – video
कोल्हान न्यूज़

Jamshedpur rural accident : बोड़ाम में पार्टी करके लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दोस्त घायल, देखिए – video

नवम्बर 27, 2026
Jamshedpur rural ram katha : चाकुलिया में राम कथा के पांचवें दिन गौशाला से निकली भव्य कलश यात्रा, राम-लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
कोल्हान न्यूज़

Jamshedpur rural ram katha : चाकुलिया में राम कथा के पांचवें दिन गौशाला से निकली भव्य कलश यात्रा, राम-लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

नवम्बर 27, 2026
Next Post

Jamshedpur govindpur water : छोटा गोविंदपुर वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना के जल शुल्क वसूली को लेकर डीडीसी ने किया मुखिया एवं जल सहिया के साथ बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Jamshedpur bjp : भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

Jamshedpur singhbhum chamber : सिंहभूम चैंबर ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर का किया समर्थन,  बैठक में कहा – पूरा देश व व्यवसायी समाज सेना व सरकार के साथ

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Horoscope Know Your Day Friday 27th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 27 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Friday 27th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 27 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 27, 2026

मेष राशिदोस्त आपका परिचय किसी विशेष व्यक्ति से करायेंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। दोस्तों की मदद से...

Jamshedpur theft : मानगो में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 13-14 लाख के नकद और गहने लेकर फरार

Jamshedpur theft : मानगो में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 13-14 लाख के नकद और गहने लेकर फरार

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 26, 2026

जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह ओपी क्षेत्र स्थित चूना शाह कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. यहां...

Jamsheedpur rural parents killed 14 years old daughter : कमलपुर के लायाडीह निवासी कनकलता की माता-पिता ने ही की थी हत्या, गिरफ्तार, शव को बंद पत्थर खदान में फेंक दिया था, पुलिस ने किशोरी का शव बरामद होने के मामले का किया खुलासा

Jamsheedpur rural parents killed 14 years old daughter : कमलपुर के लायाडीह निवासी कनकलता की माता-पिता ने ही की थी हत्या, गिरफ्तार, शव को बंद पत्थर खदान में फेंक दिया था, पुलिस ने किशोरी का शव बरामद होने के मामले का किया खुलासा

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 26, 2026

पटमदा : कमलपुर थाना क्षेत्र के लायाडीह स्थित बंद पत्थर खदान से 14 वर्षीया किशोरी कनकलता मुर्मू का शव बरामद...

Jamshedpur rural railway officers inspect chakulia station : रेल अधिकारियों ने किया चाकुलिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, भाजपा नेता ने रेलवे की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

Jamshedpur rural railway officers inspect chakulia station : रेल अधिकारियों ने किया चाकुलिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, भाजपा नेता ने रेलवे की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 26, 2026

चाकुलिया : गुरुवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनूप सत्पथी अपनी टीम के साथ चाकुलिया रेलवे...

Jamshedpur rural eco diversity park inauguration : चाकुलिया इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का 28 को होगा उद्घाटन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे

Jamshedpur rural eco diversity park inauguration : चाकुलिया इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का 28 को होगा उद्घाटन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 26, 2026

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के आमलागोड़ा गांव के पास निर्मित पार्क का उद्घाटन 28 नवंबर को सीएम...

Jamshedpur samvidhan gourav divas : स्वदेशी जागरण मंच ने संविधान गौरव दिवस पर आयोजित की विचार गोष्ठी, संविधान के निर्माण एवं महत्व पर हुई विस्तृत चर्चा

Jamshedpur samvidhan gourav divas : स्वदेशी जागरण मंच ने संविधान गौरव दिवस पर आयोजित की विचार गोष्ठी, संविधान के निर्माण एवं महत्व पर हुई विस्तृत चर्चा

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 26, 2026

जमशेदपुर : संविधान गौरव दिवस के अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच की जमशेदपुर महानगर इकाई की ओर से गुरुवार को...

jamshedpur bjp : भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाया 12वां संविधान गौरव दिवस, संविधान के मूल्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों को आत्मसात करने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

jamshedpur bjp : भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाया 12वां संविधान गौरव दिवस, संविधान के मूल्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों को आत्मसात करने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 26, 2026

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की ओर से गुरुवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजीव...

tata steel power system jdc : टाटा स्टील पावर सिस्टम के जेडीसी में कई मुद्दों पर चर्चा, आपसी सहयोग से कंपनी को आगे ले जाने का संकल्प

tata steel power system jdc : टाटा स्टील पावर सिस्टम के जेडीसी में कई मुद्दों पर चर्चा, आपसी सहयोग से कंपनी को आगे ले जाने का संकल्प

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 26, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के पावर सिस्टम का वार्षिक जेडीसी आयोजित किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि टाटा स्टील...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur theft : मानगो में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 13-14 लाख के नकद और गहने लेकर फरार

Jamsheedpur rural parents killed 14 years old daughter : कमलपुर के लायाडीह निवासी कनकलता की माता-पिता ने ही की थी हत्या, गिरफ्तार, शव को बंद पत्थर खदान में फेंक दिया था, पुलिस ने किशोरी का शव बरामद होने के मामले का किया खुलासा

Jamshedpur rural railway officers inspect chakulia station : रेल अधिकारियों ने किया चाकुलिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, भाजपा नेता ने रेलवे की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

Jamshedpur rural eco diversity park inauguration : चाकुलिया इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का 28 को होगा उद्घाटन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे

Jamshedpur samvidhan gourav divas : स्वदेशी जागरण मंच ने संविधान गौरव दिवस पर आयोजित की विचार गोष्ठी, संविधान के निर्माण एवं महत्व पर हुई विस्तृत चर्चा

jamshedpur bjp : भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाया 12वां संविधान गौरव दिवस, संविधान के मूल्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों को आत्मसात करने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News