जादूगोड़ा : तेतुलडागा के ग्रामीणों ने पहले नियोजन फिर ग्रामसभा को लेकर एचसीएल की ग्रामसभा का जमकर विरोध जताया. इधर इस बाबत ग्राम प्रधान जगदीश गोप की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई. इस बैठक में ग्राम प्रधान जगदीश गोप व बिक्रम सिंह ने कहा कि ने एचसीएल गांव वालों के साथ धोखा किया है. यहां के ग्रामीणों ने पहले प्लांट चलाने के लिए जमीन दी व 2001 में माइंस जब बंद हो गई तो रैयत की जमीन उद्योगपतियों को बेच का मुनाफा कमा लिया. (नीचे भी पढ़े)
जबकि प्रावधान है कि कि माइंस बंद होने के बाद रैयत की जमीन वापस होनी चाहिए थी. इस मौके पर भाजपा नेता विक्रम सिंह ने कहा कि जिनकी जमीन गई है व उनके आश्रितों को पहले नौकरी दिया जाए फिर जाकर ग्राम सभा ग्रामीणों द्वारा आयोजित किया जाएगा.













