जादूगोड़ा : राखा कॉपर माइंस लीज नवीकरण को लेकर माटीगोंडा पंचायत भवन के समक्ष ग्राम सभा आयोजित की गई. जहां ग्रामीणों ने मेडिकल, पानी , शिक्षा, रोजगार समेत प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष नियोजन का मुद्दा उठाया. इधर कंपनी के सीनियर मैनेजर अर्जुन लोहार ने ग्रामीणों के मन में चल रहे सारे सवाल का जवाब एक एक कर दिया व ग्रामीण संतुष्ट हुए. जिसके बाद माइंस लीज नवीकरण की लेकर ग्राम सभा में अपनी मौन समर्थन ग्रामीणों ने दिया. प्रबंधन को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी. फिर ग्रामसभा मंजूरी को लेकर हस्ताक्षर अभियान तेज कर दी गई है. इधर प्लांट खुलने के बाद ग्रामीणों की सुविधा के बाबत ग्रामीणों के सवालों पर कंपनी के उपमहाप्रबंधक दीपक श्रीवास्तव ने भी अपना पक्ष रखा. कहा कि कंपनी के आस पास के छह गांव के ग्राम प्रधान द्वारा अनुमोदित सूची के आधार पर ग्रामीणों की नियोजित की जाएगी. नियुक्ति वर्क ऑडर के आधार में लिया जाएगा. (नीचे भी पढे)

इसके अलावा 12वीं पास क्षेत्र की बेटियों की नर्सिंग की पूरी पढ़ाई का खर्चा हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड उठाएगी. महिलाओं के स्वरोजगार से जोड़ने के लिए दोना पत्ता, जुट बैग,मुड़ी बनाना , मसाला बनाना,समेत अन्य का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा. गांव में स्ट्रीट लाइट, हाइमास्क, स्कूलों में बुनियादी जरूरतों की कम्पनी पूरा करेगी. क्षेत्र में मेडिकल कैंप लगेगा. काम के दौरान दुर्घटना होने पर उसके इलाज का खर्चा एचसीएल देगी. इस मौके प कंपनी प्रबंधन की ओर से अर्जुन लोहरा, सीनियर मैनेजर एचआर,नरेंद्र सिंह जागड़े,( राखा कॉपर माइंस मैनेजर) समीर कुमार( एजीएम मैकेनिकल) राजू हल्दर,( मैनेजर बिजली विभाग) ,दानवीर सीनियर मैनेजर माइनस/., सुमित एक्का ( एचआर, सुरक्षा विभाग) रवि चौधरी( एचआर, मैनेजर) कमलेश सोरेन( सूरदा माइनस मैनेजर) राजू हलधर समेत ग्रामीणों की ओर से ग्राम प्रधान कारू माझी, बाबी मार्डी ( मुखिया) माटीगोडा),गोरा पूर्ति( पंचायत सचिव)विशु सिंह,सुषेण कालिंदी संतोष बर्मा, (मुखिया प्रतिनिधि) पार्वती सिंह, समेत सीताडागा, बारुघूटू, गुरुवाडीह,माटीगोडा के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया.कार्यक्रम का संचालन कमलेश सोरेन ने की. माटीगोंडा में आयोजित जनसुनवाई को लेकर कंपनी की ओर से ग्रामीणों के लिए चिकन भात की व्यवस्था की गई थी. करीब 800 लोगों की खाने की व्यवस्था थी लेकिन मात्र एक सौ लोग पहुंचे. ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने स्वादिष्ट भोजन का खूब आनंद उठाया.














