रामगोपाल जेना, चाईबासा: झींकपानी प्रखंड अंतर्गत असुरा में संचालित रविन्द्र बाल संस्कार स्कूल में बाल संसद का गठन किया गया. स्कूल प्रबंधन ने स्कूल के बच्चों को मंत्री बनाकर अपनी जिम्मेदारी एवं कर्तव्यों का अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया. इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सह प्रधानाध्यापक सिकन्दर बुड़ीउली ने सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश में गिरते शिक्षा का स्तर को ऊंचा उठाना है. साथ ही,नशा के गिरफ्त में आ रहे हैं. इसकी रोकथाम के लिए शिक्षक और अभिभावक मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की जरूरत है. (नीचे भी पढ़े)

बच्चों को सही दिशा देने की जरूरत है. इसलिए आज बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक ,सांस्कृतिक, संस्कारिक, तकनीकी एवं संवैधानिक ज्ञान की शिक्षा भी देने की जरूरत है. बच्चे अपने जीवन में अनुभव प्राप्त कर अपने आप में कुछ अच्छा करने का हिम्मत आने लगेगा मनोबल बढ़ेगा और आगे चलकर देश,राज्य और समाज की नेतृत्व करने वाला बेहतर नागरिक बन सकते हैं. जिसमें बेहतर सोच-समझ के साथ राष्ट्र की उन्नति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. इस तरह की गतिविधियों का आयोजन से स्कूली स्तर से ही बच्चों के जीवन में समाज और राज्य देश के लिए सकारात्मक विकास नजर आने लगता है. उम्मीद है कि आने वाला कल आज से बहुत बेहतर हो सकता है.(नीचे भी पढ़े)
मंत्रिमंडल में चुने गए सदस्यों का नाम प्रधानमंत्री सावन आल्डा, उपप्रधानमंत्री स्वीटी ठाकुर, शिक्षा एवं अनुशासन मंत्री सूर्यप्रकाश दिग्गी, उप शिक्षा एवं अनुशासन सावन मछुवा, जल एवं स्वच्छ मंत्री नरेंद्र बुड़ीउली, उप जल एवं स्वच्छ मंत्री हर्ष बुड़ी उली, स्वास्थ्य मंत्री अनिल बुड़ीउली, उप स्वास्थ्य मंत्री प्रीतम गोप, खेल मंत्री घनश्याम हेस्सा, उपखेल मंत्री कृष्णा सवैंया, पर्यावरण मंत्री जॉन खण्डाईत, उप पर्यावरण मंत्री अयान मछुवा एवं सांस्कृतिक मंत्री सिद्धेश्वर सावैंया और शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी मंत्रिमंडल में भागीदारी दिया गया, जिसमें अनुशासन मंत्री शिवनाथ बिरुवा, सांस्कृतिक मंत्री-सरिता सरिमा, जल एवं स्वास्थ्य मंत्री सुजाता मुंडरी, खेल मंत्री जमुना बिरूवा, शिक्षा मंत्री-सावित्री गुइया, स्वास्थ्य मंत्री मनीषा हेम्ब्रम,एवं पर्यावरण मंत्री जीवन तमसोय. (नीचे भी पढ़े)
हमें यह उम्मीद है कि इस मंत्रिमंडल से स्कूल में नया बदलाव तो जरूर आएगी परंतु आने वाला समय में भी इस स्कूल में से पढ़ कर निकाने वाले बच्चे देश ,राज्य एवं समाज की उन्नति और सकारात्मक विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे. साथ ही साथ नेतृत्व करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे स्कूल परिवार ने उपस्थित थे.














