जमशेदपुर: जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर क्षेत्र में बाबा गुंडी के समीप मंगलवार सुबह मोहम्मद अरहम नामक एक 10 वर्षीय बालक पर एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया. कुत्ते ने बालक की गर्दन पर जोरदार काट खाया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों ने घायल बालक को आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
लोगों ने मांग की है कि ऐसे जानवरों को पकड़ने और इलाके को सुरक्षित बनाने के लिए शीघ्र कार्रवाई हो. वहीं स्थानीय मोहम्मद अकील उर्फ बबलू ने बताया सुबह से लेकर रात तक आवारा कुत्तों का क्षेत्र में दबदबा बना हुआ है. जब कभी रात में काम से लौटते समय लेट हो जाती है तो हम लोगों को भी तमोलिया से लेकर अपने घर बाबा गुंडी कपाली तक जाने पर कई आवारा कुत्तों से संघर्ष कर जाना पड़ता है.




