
जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ, जहां कक्षा प्रथम से अष्टम तक के बच्चों ने समर कैंप में जमकर मस्ती की. इस अवसर पर विद्यालय के अकादमिक निर्देशक दिलीप कुमार महतो सह प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने फीता काटकर बच्चों का स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)

शिक्षिका अस्मिता महाराणा ने बच्चों को समर कैंप की महत्व एवं उपयोगिता के बारे बताते हुए कहा कि यह बच्चों को सामाजिक कौशल, आत्मविश्वास और जीवन के लिए आवश्यक अन्य कौशल विकसित करने में भी मदद करता है. कैंप में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. आज सर्वप्रथम छात्रों को विद्यालय प्रांगण में शिक्षक- शिक्षिकाओं द्वारा तरह-तरह के योगाभ्यास करवाया. तत्पश्चात के कक्षा प्रथम एवं द्वितीय को चित्र में रंग भरना, तृतीय एवं चतुर्थ के बच्चों को जापानी कला कागज को मोड़कर तरह-तरह के पक्षी, फूल बनाने की कला सीखाई. (नीचे भी पढ़ें)

पंचम से अष्टम के छात्रों को आभूषण बनाने की कला सीखाई गयी. अंत में अकादमिक निर्देशक ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ -साथ अन्य कौशल का विकास करना अतिआवश्यक है. इसमें स्वाभिमान एवं आत्मनिर्भरता बढ़ती है. समर कैंप जैसे शिविरों में बच्चे खेल -खेल में जटिल कार्यों को सरलता से सीखते हैं. समर कैंप का समापन्न 16 मई को होगा.




