चाकुलिया: चाकुलिया के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में मंगलवार को शिक्षा विभाग से स्वीकृत डायट परिसर के चाहरदिवारी निर्माण और आधारभूत संरचना का निर्माण, पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुदड़ी में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के विद्यालय भवन निर्माण कार्य और गम्हरिया सरायकेला खरसावां के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के आधारभूत संरचना एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और विधायक समीर मोहंती ने किया. समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि चाकुलिया के डायट स्थल पर शिलान्यास कार्यक्रम इस जिला के लिए ऐतिहासिक है. आज कुल 16 करोड़ की लागत से निर्मित योजना का शिलान्यास किया गया जो आने वाले समय में राज्य और क्षेत्र में बेहतर शिक्षा उपलव्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य अलग करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के साथ साथ बेहतर शिक्षा देने और राज्य के लोगों को उनका हक और अधिकार दिलाना मुख्य उद्देश्य है. कहा की काफी लंबे समय के बाद इंडिया गंठबंधन की सरकार बनी हैं और राज्य के विकास का बागडोर सीएम हेमंत सोरेन के हाथों में है. कहा की सीएम लगातार राज्य में हर क्षेत्र में विकास को गति देने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वें शिक्षा मंत्री के कुर्सी पर बैठते ही राज्य में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की हर दिशा में काम कर रहे हैं,आने वाले दिनों में सरकार द्वारा किए गए कार्य आप सभी के समक्ष दिखेगा. मौके पर सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को रखते हुए लोगों को जागरूक किया. (नीचे भी पढ़े)
सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही सपनों का झारखंड निर्माण संभव: समीर मोहंती
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने कहा कि लंबे समय के बाद राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है. उन्होंने कहा कि 17 साल तक लोगों के मन में एक सवाल था कि आखिर झारखंड अलग राज्य का आंदोलन का औचित्य क्या है और झारखंड राज्य में झारखंड का अस्तित्व क्या है. हम लड़ाई किस लिए किए थे और लड़ाई करने के बाद जो राज्य मिला इस राज्य में मेरा अस्तित्व क्या हैं मेरा सम्मान क्या है. लंबे समय के बाद 17 साल के बाद इस क्षेत्र के लोगों का उम्मीद जगा है और राज्य के लोग जिस सोच के साथ राज्य में झामुमो गठबंधन की सरकार बनाने का काम किया है, उन सभी के सोच पर यह सरकार खरा उतरने का काम किया है. उन्होंने कहा कि 18 साल में जो हमको नहीं मिला है निश्चित रूप से हेमंत सरकार के साढ़े सात साल के कार्यकाल में राज्य में विकास को गति मिला है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि राज्य में बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से सरकार हर तरह से प्रयासरत हैं. कहा की एक जनप्रतिनिधि भवन दे सकता है, परंतु शिक्षा सिर्फ शिक्षक ही दे सकते हैं. उन्होंने सभी शिक्षकों से आग्रह किया कि अपने विद्यालय में शिक्षक विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देकर बेहतर इंसान बनाएं तभी सरकार का प्रयास सार्थक होगा. शिक्षण में गुणवत्ता कैसे लाएं इस पर सभी मिलकर पहल करें. सीएम हमेशा बेहतर शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे हैं और उनके अकेले का प्रयास से यह संभव नहीं है हम सभी को मिलकर उनकी सोच और प्रयास को सार्थक करना होगा. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार,प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय,20 सूत्री के अध्यक्ष साहेबराम मांडी समेत अन्य ने भी संबोधित किया. मंच का संचालन शिक्षक सुनील सिंह ने किया. मौके पर शिवचरण हांसदा, बलराम महतो, राजा बारिक, गौतम दास, पिटला दास, गणेश दत्त, विशाल बारिक, बुलबुल मंडल, प्रणव बेरा, पुलकरंजन महापात्र, झंटू भोल समेत अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और नृत्य प्रस्तुत किया.




