जमशेदपुर : लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर एवं डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. लायंस क्लब की अध्यक्ष शशि गाडिय़ा, सचिव महरूख मेहता, अशोक खण्डेलवाल, शिवशंकर गाडिय़ा, विनीता शाह, केटी भटेना, मदन केशरी, अरुण विश्वास, स्तोता दासगुप्ता आदि ने शिविर में महत्त्वपूर्ण योगदान किया. (नीचे भी पढ़ें)

एएसजी आइ हॉस्पिटल जमशेदपुर से समुदाय के लिए इस नेत्र जांच तथा रक्तचाप एवं रक्त शर्करा जांच के लिए डॉ और उनके सहयोगी आये, जबकि गंधेश्वरी पूजा समिति द्वारा सारी व्यवस्था की गई. एएसजी आइ हॉस्पिटल जमशेदपुर के कर्मचारी डॉ इमरान, एआर टेक्नीकल प्रियावार्ता कुमारी, ओपीओएम फहीम काज़मी, आंचलिक प्रबंधक श्याम बिहारी शर्मा ने लगभग सौ लोगों की आंखों की जांच की. जांच कराने वालों ने एनएसएस की टीम, डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्य डॉ जूही समर्पिता एवं लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर का आभार जताया. (नीचे भी पढ़ें)

नेत्र जांच शिविर में डीबीएमएस कॉलेज आफ एजुकेशन की प्राचार्य डॉक्टर जूही समर्पिता, एनएसएस की प्रोग्राम ऑफिसर पूनम कुमारी एवं एनएसएस टीम के स्वयंसेवकों में नेहा कुमारी, एलिजा, शिवानी कुमारी, पूजा कुमारी, रोहित पोद्दार, आयुष प्रसाद एवं बेबी कुमारी उपस्थित रहे. जांच के दौरान कई लोगों में दूर की वस्तुओं और नजदीक की वस्तुओं को ना देख पाने की समस्या पाई गई. डॉक्टर ने उन्हें उचित उपचार की सलाह दी. मुफ्त ऑपरेशन की सुविधा एएसजी अस्पताल की तरफ से भी दी जाएगी.




