जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित होटल अल डोराडो में युवती द्वारा आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने होटल मैनेजर शफीक, ऋतुराज कुमार, पंकज शर्मा और मृतका की सहेली को मंगलवार को जेल भेज दिया. इस मामले में मृतका रुखसाना परवीन उर्फ दानिश के पिता मोहम्मद शकील के बयान पर आत्महत्या के लिए उकसाने और जबरदस्ती देह व्यापार करवाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और देह व्यापार से जुड़े कई युवतियों को भी थाना बुलाया है जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस की जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मृतका को आत्महत्या के लिए कैसे उकसाया गया और देह व्यापार में कैसे धकेला गया. पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है. इस मामले में जिनको जेल भेजा गया है, उनमें मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 1 निवासी लड़की दीपा दीप, रितुराज कुमार, साकची राजेंद्रनगर निवासी पंकज कुमार और मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी होटल मैनेजर अब्दुल शफीक शामिल है.




