चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के बड़ामारा गांव में लघु सिंचाई विभाग से स्वीकृत पलपला मध्य सिंचाई योजना के जीर्णोद्धार कार्य का मंगलवार को ग्रामीणों की शिकायत पर पद्मश्री जमुना टुडू ने निरीक्षण किया. मौके पर श्रीमती टुडू ने कहा की इस योजना निर्माण में संवेदक और विभागीय अधिकारियों के मिलीभगत से काफी निम्न स्तर पर कार्य किए गए हैं.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि योजना निर्माण कार्य आज भी अपूर्ण है. उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में जल्द ही विभाग के वरीय पदाधिकारी से मिलकर मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग करेंगी. मौके पर मंगल हांसदा, गयाराम हांसदा, संजय हांसदा, तुसिल मुर्मू, मनोज हांसदा,गुरूदास मुर्मू, बिरसा मुर्मू समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.




