गालूडीह: भाजपा गालूडीह मंडल के उपाध्यक्ष मुचीराम गिरी (62) की मंगलवार को इलाज के दौरान निधन हो जाने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. वे कुछ दिनों से बीमार थे. उनका इलाज टीएमएच अस्पताल जमशेदपुर में चल रहा था. (नीचे भी पढ़े)
स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने के बाद अचानक मृत्यु पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा की वह समाज सेवा से जुड़ा थे. इनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है. वे गालूडीह क्षेत्र के भाजपा के मजबूत स्तंभ थे. मिलनसार, निष्ठावान एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे.




