सरायकेला: सरायकेला जिला के चौका थाना अंतर्गत एनएच-33 स्थित अमूल दूध फैक्ट्री में बुधवार को भीषण आग लग गयी. आग लगने से कंपनी कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. आग लगते ही सभी कर्मचारियों ने कंपनी परिसर से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई.(नीचे भी पढ़े)
दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. अनुमान लगाया जा रहा है कि एसी ब्लास्ट हो जाने के कारण आग लगी है. फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है. इस अगलगी की घटना से लाखों का नुकसान हुआ है. फिलहाल पूरे मामले की जांच के साथ आग बुझाने का प्रयास जारी है.




