
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाजार के डालडा लाइन में गुरुवार की रात लगभग 9 बजे कस्टमर बुलाने के चक्कर में सिलाई मशीन के दो अगल बगल दुकानदारों में तूतू मै मैं हो गयी. आपसी विवाद बढ़ते बढ़ते नौबत मारपीट तक आ गयी. (नीचे देखे पूरी खबर)

रोमर स्विंग मशीन एंड रेडियो कम्पनी के मालिकत्रिलोचन सिंह एवं उनके पुत्र इंद्रजीत सिंह ने डंडे से मार कर अपने पड़ोसी रोमर इंटरप्राइजेज के बलदेव सिंह का सिर फोड़ दिया है. बलदेव सिंह के पुत्र हरप्रीत सिंह को भी हल्की चोट आयी है. बलदेव सिंह का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है.












