चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगल स्थित बालिबा कैंप से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गुरुवार शाम वज्रपात से एक सीआरपीएफ के एक अधिकारी की मौत हो गयी. वहीं एक अन्य अधिकारी समेत झारखंड पुलिस के दो अधिकारी घायल हो गये है. घायलों को तत्काल टाटा मेन अस्पताल नोवामुंडी में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी एम प्रोबो की मौत हो गयी. वहीं तीन अन्य घायल अधिकारियों में सहायक कमांडेंट सुबीर मंडल, झारखंड पुलिस के एएसआइ सुदेश और एएसआई चंद्रलाल हांसदा घायल हो गये. घटना के बाद चारों को देर रात इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल नोवामुंडी लाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की पुष्टि चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने की है. वहीं मृतक सीआरपीएफ अधिकारी एमपी सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा रहा जा रहा है. वहीं घायल अधिकारियों में सुबीर मंडल, सुदेश और चंद्रलाल हांसदा को हेलीकॉपर से रांची रेफर किया जा रहा है. चिकित्सकों के अनुसार घायलों की स्थिति नाजुक बनी है, उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है.











