जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई एमई स्कूल रोड स्थित डेजी गार्डेन इंग्लिश स्कूल में पांच दिवसीय समर कैंप का शुक्रवार को समापन हुआ, जहां नन्हे बच्चों ने हुनर का प्रदर्शन किया. बच्चों ने एक्शन के साथ कविताएं सुनाई. (नीचे भी पढ़ें)
अंतिम दिन कार्यक्रम की शुरुआत जुंबा डांस से हुई, जिसमें बच्चों ने खूब मस्ती की. उनके बीच ड्राइंग, क्राफ्ट बनाने की कला, म्यूजिकल चेयर, चूंज बॉल कलर एंड पुट इन बाउल जैसी एक्टिविटीज करायी गयी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्हें लंच में ब्रेड एंड बटर दिये गये. (नीचे भी पढ़ें)
अंत में बच्चों के बीच उपहार बांटे गए. यह पांच दिवसीय कैंप बच्चों के मन से पढ़ाई का दबाव हटाने और उन्हें नई गतिविधियों से जोड़ने का शानदार अवसर है. कैंप बच्चों में सहयोग, सामाजिकता और संवेदनशीलता जैसे गुण विकसित करता है, साथ ही मानसिक और शारीरिक विकास को बढ़ावा देता है. (नीचे भी पढ़ें)

यह समय बच्चों में अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों को बोने का सबसे उपयुक्त अवसर है. (नीचे भी पढ़ें)

कैंप ने बच्चों को न केवल मनोरंजन प्रदान किया, बल्कि उन्हें रचनात्मक और नई कला सिखने का मौका दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

कैंप में मुख्य रूप से को-ऑर्डिनेटर श्वेता शर्मा, शिक्षिका अग्रिहोत्री और स्कूल के हेड सुनील अग्रवाल उपस्थित रहे.














