जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा के कार्यकारी प्रधान सरदार निशान सिंह ने शुक्रवार को अपनी टीम के साथ शहीद बाबा दीप सिंह सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब में आयोजित गुरमत शिविर में शिरकत कर शिविर के प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करने के साथ ही बच्चों को सम्मानित भी किया. (नीचे भी पढ़ें)

शुक्रवार को शहीद बाबा दीप सिंह सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजित गुरमत ज्ञान शिविर में बच्चों को संबोधित करते हुए निशान सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में धार्मिक ज्ञान अर्जित करने आए सिख बच्चों को अपनी सिखी विरासत से जोड़ने की यह पहल सराहनीय है. परमजीत सिंह काले ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए गुरमत ज्ञान का लंगर लगाना एक बड़ी उपलब्धि है. (नीचे भी पढ़ें)

सरदार निशान सिंह, परमजीत सिंह काले, सन्नी सिंह, सुरजीत सिंह छीते, जसबीर सिंह गांधी, बलबीर सिंह, मनोहर सिंह मीते, जितेंद्र सिंह राजा और सतपाल सिंह राजू ने अपनी उपस्थिति से बच्चों को प्रेरित किया. सीतारामडेरा के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार सुखविंदर सिंह मिट्ठू, महासचिव अविनाश सिंह खालसा, कोषाध्यक्ष सरबजीत सिंह, गुरदीप सिंह तथा गुरदीप सिंह लाडी समेत पूरी कमेटी ने साकची कमेटी को धन्यवाद ज्ञापित किया. (नीचे भी पढ़ें)

तकरीबन 97 बच्चे इस गुरमत ज्ञान कैंप का लाभ उठा रहे हैं, जिसकी शुरुआत 12 मई से हुई और यह 17 मई तक चलेगा. इस कैंप का उद्देश्य बच्चों को धार्मिक गतिविधियों से अवगत कराना है. इस गुरमत ज्ञान समर कैंप के आयोजन कर्ता गुरुद्वारा कमेटी ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देकर समाज में एक अच्छा संदेश दे रही है. गुरमत ज्ञान शिविर में बच्चों को नित्तनेम की सभी वाणियों का पाठ करने की विधि, सिख इतिहास की जानकारी, धार्मिक प्रश्नोत्तरी में सिख पंथ से संबंधित प्रशनोत्तरी, अपनी उम्र से बड़े और छोटे उम्र से बातचीत करने के तरीके और मुख्य रूप से ड्राइंग एवं दस्तार प्रतियोगिता के साथ साथ कई अन्य एक्टिविटी करायी जा रही है.














