जमशेदपुर : आदिवासी भूमिज समाज सूसून अखाडा एवं राजदोहा कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को फल हादी बोगा महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया. इस कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. उनके आगमन पर कमेटी के सदस्यों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों से स्वागत किया गया.(नीचे भी पढ़े)

विधायक संजीव सरदार ने अपने संबोधन में कहा कि भूमिज समाज को संगठित होकर शिक्षा, स्वरोजगार और सांस्कृतिक पहचान की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए समाज को जागरूक रहना चाहिए, जिससे विकास की मुख्यधारा में समाज की भागीदारी सुनिश्चित हो सके. साथ ही युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा दी. महोत्सव के दौरान कई आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं.(नीचे भी पढ़े)

इनमें आदिम भूमिज बनकटा रुसीका अखाडा, रस्का रोमाज क्लब खारियासाईं, सूसून अखाडा जियाड हातु पाठकिता, वीर शहीद गंगानारायण सिंह सुसार अखाडा के सदस्यों ने पारंपरिक नृत्य और गीतों से लोगों का मन मोह लिया. पूरी शाम सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रही. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष सूरज सरदार, सचिव दिनेश सरदार, कोषाध्यक्ष सागर सरदार, जयपाल सरदार, लाया नजीर सरदार, देवरी देवसिंह सरदार समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे. विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिपा चन्द्रवती महतो, सुनील महतो, सुधीर सोरेन, हितेश भकत, विद्या सागर दास, बीएन बास्के, चकरधर महतो, बापी नमाता समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए.














