जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू के रहने वाले कृष्णा कुमार सिंह 22 वर्ष ने बुधवार को अपने घर में खुद पर केरोसिन तेल उड़ेल लिया और आत्महत्या करने की कोशिश की. परिजन आनन फानन उसे दरवाजा तोड़कर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टर के अनुसार युवक 57 फीसदी झुलस चुका है और उसकी स्थिति गंभीर है. उसके दोनों हाथ और चेहरा जल गए है. कृष्णा के छोटे भाई नीरज कुमार सिंह ने बताया कि कृष्णा भाई भुईयांडीह ट्रू वैल्यू में काम करता है. मंगलवार रात वह 12 बजे घर पहुंचा था. (नीचे भी पढ़ें)
सुबह जगाने के बाद फ्रिज से पानी निकालकर पिया और फिर कमरे में चला गया. वहीं उसने किरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा ली. आग की लपकें देखने पर सभी कमरे में गए, जहां से उसे एमजीएम अस्पताल लेकर आये हैं. भाई ने क्यों ऐसी घटना को अंजाम दिया वह कुछ नहीं जानते. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.











