जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड स्थित पंछी मोहल्ला की रहने वाली नाजिया परवीन बार-बार एसएसपी से न्याय की गुहार लगा रही है. उन्होंने बताया है कि उनके पति सरफराज गुल की 19 दिसंबर 2018 को हार्ट अटैक से मौत हो गयी है. वहीं उनके पति की संपत्ति हड़पने के लिए उनके दो जेठ सरताज गुल एवं मीरज गुल उर्फ जमशेद और सास सुरईया बीबी द्वारा बार बार उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. बुधवार को उनकी बेटी सना गुल से साथ सरताज गुल ने मारपीट कर उसे दौड़ाया, जिसके कारण वह बेहोश हो गयी और उसका इलाज चल रहा है. उसने खाना पीना बंद कर दिया है. उनका आरोप है कि जुगसलाई पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं उनके जेठ द्वारा जबरदस्ती अवैध संबंध बनाने की कोशिश की जा रही थी और नहीं मानने पर मौलवी द्वारा जबरदस्ती झाड़ फूंक कराया जा रहा है. इसकी शिकायत जब नाजिया ने जुगसलाई थाने में की तो थानेदार ने आवेदन स्वीकार करने से मना कर दिया. थानेदार ने बिना जांच पड़ताल किये नाजिया और उनके मायके वालों पर झुठा आरोप लगाते हुए केस दर्ज कर दिया है. फिलहाल उन्होंने एसएसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगायी है. उन्होंने कहा है कि अगर इस घटना से उनकी बच्ची को कुछ हो जाता है, तो वह आत्महत्या कर लेगी. उन्होंने एसएसपी किशोर कौशल के नाम ज्ञापन सौंपा है, जिस पर एसएसपी ने संतावना देते हुए उचित कार्रवाई करने का दिलासा दिया है.











