जादूगोड़ा : असेका का ग्रीष्म कालीन संथाली बोर्ड परीक्षा तीन दिवसीय होगी, जिसमें परीक्षा की तिथि आगामी 7 जून, 8 जून और 15 जून निर्धारित की गयी है, जिसका रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 मई तक निर्धारित की गयी है. यह जानकारी असेका के महासचिव शंकर सोरेन और भुरका ईपिल ओलचिकी ईतुन आसडा के सचिव लोबो मुर्मू ने नरवा पहाड़ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने जानकारी दी कि लोअर, हाइयर व मैट्रिक की परीक्षा 7 जून से प्रारंभ होगी. उस दिन सुबह 9 बजे पहली पाली में साहित्य और दूसरी पाली में साधारण ज्ञान, दूसरे दिन 8 जून को पहली पाली में सामाजिक विज्ञान, दूसरी पाली में विज्ञान. (नीचे भी पढ़ें)
इसी तरह अंतिम दिन 15 जून की पहली पारी में गणित और दूसरी पाली में हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी की परीक्षा होगी. जबकि इसी तरह बारहवीं संथाली परीक्षा भी आगामी 7 जून से 15 जून तक चलेगी, जिसमें 7 जून को पहली पाली में साहित्य और दूसरी पाली में साधारण ज्ञान, आगामी 8 जून की पहली पाली में हिंदी और दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होगी. अंतिम दिन 15 जून को पहली पाली सामाजिक विज्ञान और दूसरी पाली में गणित की परीक्षा रखी गयी है.











