चाकुलिया: चाकुलिया – माटीहाना मुख्य सड़क पर लोधाशोली के पांचमाइल गांव के पास शुक्रवार की सुबह टेंपो संख्या जेएच 05 बीडी 6452 और छोटा हाथी वाहन संख्या डब्लूबी 49 -5931 में सीधी टक्कर हो गयी. इससे टेंपो चालक बहरागोड़ा प्रखंड के मोहनपुर गांव निवासी अशोक सीट नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार अशोक सीट ने टेंपो में मिर्च लोड कर चाकुलिया गया था. मिर्च अनलोड कर वापस बहरागोड़ा जा रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
पांचमाइल के पास छोटा हाथी वाहन से सीधी टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में अशोक सीट का दाहिना हाथ टूट गया है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 एम्बुलेंस को दी. 108 एम्बुलेंस से घायल को चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ नरेश बास्के ने घायल का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया है.











