बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के कापारिया गांव में भव्य रूप से हरिनाम संकीर्तन सह 14 मादल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस धार्मिक आयोजन में विधायक समीर कुमार मोहंती ने पूजा में शामिल हुए और राधा-गोबिंद की मंदिर में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र के लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा कि ऐसी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं और इनमें सभी वर्गों की भागीदारी अत्यंत सराहनीय है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, मिंटू पाल, रासबिहारी साव, मदन मन्ना, सुमित माईती, अरुण बारीक, रिंकू माईती समेत अन्य उपस्थित रहे.











