जादूगोड़ा: बीती रात आंधी के साथ आई तेज बारिश ने राजदोहा में भारी तबाही मचाई. इधर इस हादसे में 11 हजार के बिजली पोल और विशालकाय पेड़ उखड़कर दिगंबर हांसदा की एस्बेस्टस की छत को तोड़ अंदर घुस गया. इस हादसे में दिगंबर हांसदा समेत उसका परिवार बाल-बाल बच गया. घटना की सूचना पाकर क्षेत्र की मुखिया अनीता मुर्मू, जिला परिषद हिरण्यमय दास और भाजपा नेता लव सरदार ने घटना स्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार दिगंबर हांसदा, भूटी सरदार और गिडू सरदार से मिले और झारखंड सरकार से पीड़ित परिवार की जल्द मुआवजा देने की मांग की अन्यथा आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है. इस मौके पर उन्होंने पोटका विद्यायक संजीव सरदार के दावे की पोल खोली व निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सामने गांव का तालाब था शुक्र है कि बिजली के पोल तालाब में नहीं गिरे अन्यथा बड़ा हादसा से इनकार नहीं किया जा सकता. (नीचे भी पढ़ें)

बिजली पोल व तार बदलने की मांग : घटना के बाद क्षेत्र की मुख्य अनिता मुर्मू, जिला परिषद हिरण्यमय दास और पूर्व जिला परिषद लव सरदार ने जमशेदपुर विद्युत प्रमंडल के एसडीओ से जर्जर तार व बिजली पोल बदलने की मांग की है. मुखिया अनिता मुर्मू ने कहती है कि 50 साल पुराना बिजली के खंभे और तार गाड़े गए है. हल्के तूफान में ही गिर कर लोगों की जान ले रहे है. इसके पूर्व 15 साल पहले गांव के हीं रेघु सरदार (13 साल) की मौत सड़क पर बिजली के पोल गिर जाने व उसके चपेट में आने से हुई थी. इसके अतिरिक्त कई जानवर को मौत विभागीय लापरवाही की वजह से हो चुकी, जिसे विभाग तत्काल संज्ञान में ले अन्यथा हादसे होने पर सारी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी और उसके परिणाम भी भुगतेंगे होगे. (नीचे भी पढ़ें)
क्षतिग्रस्त घर को देखने पहुंचा अंचल कर्मी संजय महतो : आंधी-तूफान से हुई क्षति का जायजा लेने पोटका प्रखण्ड कार्यालय से अंचल कर्मी संजय महतो राजदोहा गांव पहुंचे व टूटे तीन घरों मसलन दिगंबर हांसदा, भूटी सरदार व गिडू सरदार घर की जांच कर वापस लौट गयी तथा कहा कि क्षतिपूर्ति घर की रिपोर्ट पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला को सौंपेगे. (नीचे भी पढ़ें)
11 हजार आबादी समेत दो पंचायत 24 घंटे से अंधेरे में, विभाग पड़ा सुस्त : बीती रात आई तूफान के बाद बीते 24 घंटे से नरवा पहाड़ स्थित दो पंचायत हाड़तोपा और डोमजूडी की करीबन 12 हजार आबादी अंधेरे में डूब गयी है. इस बाबत जिला परिषद हिरण्य मय दास ने बिजली विभाग घटना के 24 घंटे बाद भी जहां सुस्त है वहीं ग्रामीण गर्मी से परेशान है. इन दोनो पंचायत में विद्युत आपूर्ति करनडीह ग्रिड से होती है जिसे हटाकर बांधडीह ग्रिड से जोड़ने की मांग की है ताकि लंबी दूरी की वजह से बार-बार हो रहे हादसे को टाला को टाला जा सके.











