जमशेदपुर : अरुणाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय टीम के द्वारा पोषण अभियान योजना अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) के सुपोषित बहरागोड़ा प्रखंड के नाकदोहा व पांकीसोल आंगनबाड़ी केंद्र और पाथर पंचायत का भ्रमण किया गया. टीम के सदस्यों ने आंगनबाड़ी केंद्रों में वृद्धि निगरानी सत्यापन, केंद्रों का आधारभूत संरचना का सत्यापन , खाद्य विविधता एवं केंद्र में साफ – सफाई का अवलोकन किया. टीम के सदस्यों ने जमशेदपुर जिला के उपायुक्त स्तर से डीएमएफटी में उपलब्ध कराएं गए प्री स्कूल किटस की प्रशंसा की. एएनएम द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर किए जा रहे टीकाकरण कार्य का भी जायजा लिया. टीम द्वारा पोषण ट्रैकर ऐप में प्रविष्ट लाभुकों का वजन एवं ऊंचाई ले कर पोषण ट्रैक्टर से मिलान किया गया जो शत-प्रतिशत सही पाया गया. मौके पर उपस्थित गर्भवती एवं धात्री लाभुकों से रेडी टु इट सामग्री के उपयोग एवं उपभोग पर विस्तृत जानकारी ली गई. (नीचे भी पढ़ें)

आंगनबाड़ी केंद्र के आधारभूत संरचना जैसे बिजली, पानी, शौचालय, पोषण वाटिका की सुविधा उत्तम होने पर प्रशंसा जताई गई. टीम के सदस्यों द्वारा इतनी सुदूरवती॔ केंद्रों में भी सेविका सहायिकाओं द्वारा कुपोषण को दूर करने हेतु उनके प्रयास एवं कार्य की सराहना की गई. साथ ही उपायुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बहरागोडा द्वारा निरंतर पर्यवेक्षण एवं उनके द्वारा किए गए प्रयास जो आज अच्छे परिणाम के रूप में देखने को मिला इसकी भी सराहना की गई. मौके पर अरुणाचल प्रदेश के आइसीडीएस की डिप्टी डायरेक्टर चादन तांगबेज, स्टेट कोऑर्डिनेटर अमित कुमार सिंह, कंसलटेंट सुशील कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम संध्या रानी, अंचल अधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बहरागोड़ा राजा राम सिंह मुंडा, पाथरा पंचायत के मुखिया राधी मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य गौतम कुमार मन्ना एवं महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थे.











