जमशेदपुर : विगत 11 मई को जमशेदपुर के साकची कोर्ट गोलचक्कर के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मोहित सोरेन और सुबेदार प्रसाद की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने तत्परता से संज्ञान लिया और पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए प्रयास शुरू किए. शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा तथा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू ठाकुर के संयुक्त प्रयासों से मृतक मोहित सोरेन की दो पत्नियों को क्रमशः 50,000 और 65,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही, सुबेदार प्रसाद के परिजनों को 1,00,000 रुपये की राहत राशि दी गई. भाजपा नेताओं ने प्रशासन और वाहन मालिक से संपर्क कर उचित मुआवज़ा दिलाने के लिए भी प्रयास किए. यह पहल भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के संज्ञान में आने के बाद शुरू की गई थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों के लिए सहायता सुनिश्चित की गई. इस अवसर पर महानगर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं. ऐसी दुःखद घटनाओं में पीड़ितों को न्याय दिलाना और सहायता पहुंचाना हमारी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है. भाजपा परिवार हमेशा समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा रहेगा. वहीं, उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना कर शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की.











