चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 निवासी सोनू बेहरा और घाटशिला निवासी विष्णु बेहरा मंगलवार को साइकिल से जगन्नाथपुरी धाम की यात्रा पर निकले. यात्रा प्रारंभ के पूर्व दोनों युवाओं ने चाकुलिया के प्रसिद्ध नागाबाबा मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की. मौके पर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा और वार्ड 7 के पार्षद प्रतिनिधि मुरारी लाल शर्मा ने दोनों युवकों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. (नीचे भी पढ़ें)
जगन्नाथपुरी धाम की यात्रा पर निकले सोनू और विष्णु ने कहा कि वे दोनों जगह-जगह पर विश्राम कर साइकिल से पुरी धाम पहुंचेंगे और वहां पहुंचकर भगवान जगन्नाथ की दर्शन कर पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना करेंगे.












