जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर-2बी ओमनगर स्थित शिवधाम मंदिर समिति की ओर से 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का आयोजन शनिवार दोपहर 12 बजे से आरंभ होगा. मंदिर समिति के अध्यक्ष रामनारायण शर्मा ने बताया कि शिवमंदिर के तृतीय स्थापना दिवस पर उक्त आयोजन हो रहा है जिसमें कई स्थानीय कीर्तन मंडलियां शामिल हो रही हैं. अष्टयाम की पूर्णाहुति 25 मई को होगी. इस अवसर पर भोग वितरण किया जाएगा.











