जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली के तैयारी को लेकर प्रेस वार्त्ता कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर के साकची स्थित एक होटल प्रदेश सचिव सह पर्यवेक्षक साकची प्रखंड राकेश कुमार तिवारी एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि जमशेदपुर के साकची में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन 25 मई रविवार को दोपहर 3 बजे से होगा. रैली में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी सिरीबेला प्रसाद, सांसद गुरमीत सिंह सप्पल, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री राधाकृष्णन किशोर, विधायक राजेश कच्छप, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद राज्यसभा प्रदीप कुमार बलमुचू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार एवं वरिष्ठ नेतागण रैली को संबोधित करेंगे. प्रखण्ड क्षेत्र, मण्डल क्षेत्र, पंचायत क्षेत्र, वार्ड क्षेत्र के अन्तर्गत निवास करने वाले सभी कांग्रेस नेतागण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं आम जनता, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि को रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है. हमारे राष्ट्रीय नेता, प्रदेश नेता, मंत्रीगण, विधायकगण एवं वरिष्ठ नेता हमारे भारतीय संविधान को बचाने के लिए बात रखेंगे. बीजेपी लगातार संविधान पर हमला कर रही है. बैठक में रैली के सूचना प्रसारण हेतू बैनर, पोस्टर, होडिंग प्रखण्ड स्तर, मण्डल स्तर पर लगाया जा रहा है. प्रखण्ड पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी घर-घर संपर्क अभियान चलाकर निमंत्रण दें रहें है. रैली में हर समाज के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है. सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है. रैली को सफल बनाने में अग्रणी संगठन विभाग के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी से जोड़ा गया है. प्रेस वार्ता कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, एल बी सिंह, , राकेश साहू, राजेश चौधरी, विनोद यादव, प्रमोद मिश्र, संगीता ओझा, हरिहर प्रसाद शामिल हुए.











