जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन मे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ. इसमें विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया. वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में एथलीट और नॉन एथलीट कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिसमें 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 400 मीटर रेस, 800 मीटर रेस, रिले रेस 400 मीटर दौड़ शामिल है. इसके अलावा नॉन एथलीट वर्ग में शॉर्ट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, ब्लॉक बैलेंसिंग, स्पून मार्बल, स्पून मार्बल ब्लॉक के साथ ऑरेंज ड्राइव, बैडमिंटन, कैरम, पिकल बॉल्स, बास्केटबॉल, कबड्डी इत्यादि खेल शामिल थे. इस अवसर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो ने कहा कि इस तरह के खेलकूद से एक ओर जहां विद्यार्थियों को अच्छा स्वास्थ्य मिलता है वही उनमें दलीय भावना का भी विकास होता है जिससे उनमे एकजुटता भी बढती है. इस अवसर पर अतिथि के रूप में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के डीन एडमिनिस्ट्रेशन जे राजेश, एचआर प्रबंधक रविकांत , स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष शशिकांत सिंह, सहायक प्राध्यापक डॉ शैलेश सारंगी इत्यादि उपस्थित रहे. एड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओ के अतिरिक्त महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ भाव्या भूषण तथा सहायक प्राध्यापक समारोह मे उपस्थित थे. इस समारोह मे खेल (स्पोर्ट्स) शिक्षक सूर्यजीत सिंह का योगदान उल्लेखनीय रहा.











