• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, November 4, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand cm in pm modi niti aayog meeting : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की 10 वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हुए सम्मिलित, ये सारे मुद्दे उठाये, देखिये – video

May 24, 2025
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की 10 वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में सम्मिलित हुए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नीति आयोग के अध्यक्ष अमिताभ कांत और विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में हुई. इस बैठक में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने विचारों को रखने के साथ कई अहम सुझाव दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना विकसित राज्य से होती है, जिसमें विकसित गांव को जोड़ना सबसे जरूरी है. विकसित भारत की मूल परिकल्पना का केंद्र बिंदु गरीबी उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, युवा कौशल, किसानों के विकास, पूर्ण शिक्षा, आर्थिक, आधारभूत संरचना एवं तकनीकी विकास के क्षेत्र में सतत विकास है जिसके लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है. नीति आयोग की इस बैठक में मुख्यमंत्री ने झारखंड राज्य की जनता की आवश्यकताओं से प्रधानमंत्री को अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की बैठक में कहा कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए लगभग 50 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपए की राशि प्रदान कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खनिज और कोयले के साथ साथ अन्य खनिजों की बहुतायत है. जिनके खनन में प्रदूषण और विस्थापन एक बहुत बड़ा कारक रहा है. खनन कंपनियों द्वारा ली गई भूमि जो कि (नॉन पेमेंट ऑफ लैंड कम्पनशेशन) में आती है उनका राज्य सरकार पर एक लाख चालीस हजार चार सौ पैंतीस करोड़ रुपए बकाया है, जिसको यथाशीघ्र मुहैया कराया जाए और सीबीए एक्ट में संशोधन कर खनन पश्चात कंपनियों को भूमि राज्य सरकार को पुनः वापस देने का प्रावधान किया जाए. राज्य में अनाधिकृत खनन के लिए कम्पनियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए. राज्य में कोल बेस्ड मीथेन गैस की बहुतायत है, जिसका तकनीकी रुप से इस्तेमाल कर ऊर्जा उत्पादन में प्रयोग किया जा सकता है. इसके साथ ही राज्य में खनन कंपनियों को कैप्टिव प्लांट लगाने की अनिवार्यता होनी चाहिए और कुल उत्पादन का 30 प्रतिशत राज्य में इस्तेमाल होने से रोजगार सृजन में भी वृद्धि होगी. प्रदेश का वन क्षेत्र पूर्वोत्तर राज्यों के समकक्ष है, जिससे आधारभूत संरचना के लिए क्लियरेंस में देरी अवरोध बनती है, जिसका निवारण किया जाए और पूर्वोत्तर राज्यों को मिलने वाली विशेष सहायता झारखंड को भी प्रदान कराई जाए.(नीचे भी पढ़े)

परिवहन सेवाओं का विस्तार हो
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रेल परिचालन विस्तृत की जाए और कंपनियों के सीएसआर फंड और डीएमएफटी फंड को राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में समाहित किया जाए. प्रदेश का साहेबगंज जिला कार्गो हब की दृष्टि से बहुत ही कारगर सिद्ध हो सकता है जो सीमावर्ती राज्यों को भी सुविधा प्रदान करेगा. इसी जिले में गंगा नदी पर अतिरिक्त पुल का निर्माण या उच्चस्तरीय बांध बनाना भी महत्वपूर्ण है. क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने के लिए स्ट्रेटेजिक इंपॉर्टेंट क्षेत्र में आधारभूत संरचना के विस्तार को प्राथमिकता देना पड़ेगा. राज्य में डेडीकेटेड इंडस्ट्रियल माइनिंग कॉरिडोर विकसित करने से सामान्य परिचालन में सुविधा बढ़ जाएगी. मुख्यमंत्री ने नीति आयोग को बताया कि झारखंड सरकार सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी कई योजनाएं बनाई है जिसमें पेंशन योजना, मइयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य योजना, आदि प्रमुख है. मुख्यमंत्री ने इस सिलसिले में केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के मानदंड में कुछ बदलाव की आवश्यकता की बात कही. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार 25 लाख परिवारों को 5 किलोग्राम चावल प्रतिमाह, आयुष्मान योजना से वंचित 28 लाख परिवारों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से वंचित 38 लाख गरीब परिवारों को 15 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी सरकार जिलावार हेल्थ प्रोफाइल तैयार कर रही है. उन्होंने सुझाव दिया कि इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जाना चाहिए, जिससे प्रखंड, अनुमंडल और जिला स्तर पर स्वास्थ सेवाएं मजबूत हो सके. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र की योजनाओं को राज्यों के अनुरूप लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं जैसे मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य योजनाओं की राशि मे वृद्धि होनी चाहिए. राज्य में लागू सीएनटी एवं एसपीटी एक्ट के कारण उद्यम के लिए कारक बन रहे है, जिसका वित्त मंत्रालय के समन्वय से निवारण अतिशीघ्र आवश्यक है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उग्रवाद की समस्या से निवारण के लिए सीएपीएफ की प्रतिनियुक्ति से संबंधित प्रतिधारण शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है, जिसे सहकारी संघवाद के सिद्धांत के तहत पूर्ण रूप से खत्म करने की आवश्यता है. नक्सल समस्या पर प्रकाश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में राज्य के 16 जिले इससे प्रभावित थे जो कि अब 2 जिलों पश्चिमी सिंहभूम एवं लातेहार तक सिमट गया है. फिर भी विशेष केंद्रीय सहायता को सभी 16 जिले में लागू रखने की आवश्यकता है.(नीचे भी पढ़े)

मजदूरों के कल्याण और सुरक्षा के लिए सरकार लगातार कर रही कर कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड जैसी महामारी में विषम परिस्थिति उत्पन्न हुई जिससे प्रदेश के मजदूर राज्य के बाहर काम करते थे उनको सहायता राज्य सरकार से प्रदान कराई गई. हाल ही में कैमरून में फंसे मजदूरों को राज्य सरकार ने अपने व्यय से वापस बुलाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे मजदूर जो किसी दूसरे देश में काम करना चाहते है उनके वीजा ,सुरक्षा और व्यय में केंद्र सरकार की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की बैठक में कहा कि 16 वें वित्त आयोग द्वारा संघीय व्यवस्था में केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच राजस्व के बंटवारे के संदर्भ में आवश्यक प्रक्रिया बनाई गई है. राजस्व के वर्टिकल डेवल्यूशन 41 फीसदी से करते हुए 50 फीसदी होने की आवश्यकता है. वर्तमान में विभाज्य पूल का आकलन केंद्र सरकार द्वारा वसूला जाता है. सभी उपकर, अधिभार को घटाते हुए यह किया जाता है. इसका कोई अंश विभाज्य पूल में सम्मिलित नहीं होता है. वर्ष 2017 से जीएसटी अधिनियम लागू होने के उपरांत झारखंड जैसे विनिर्माता राज्य के लिए पूर्व के वैट से राजस्व संग्रहण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. प्रारंभिक 5 वर्षों के लिए राज्य को 14 फीसदी प्रोटेक्टेड रेवेन्यू के अनुसार कंपनसेशन की राशि मिली है. जून 2022 के बाद से राशि न मिलने से राज्य को हजारों करोड़ का राजस्व हानि हो रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत@2047 झारखंड के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपेक्षित सहयोग प्रदान होने से विकसित झारखंड और विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगी. इस अहम बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल, योजना सचिव मुकेश कुमार भी झारखंड की ओर से शामिल रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम के आईसीयू में 62 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
खबर

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम के आईसीयू में 62 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

November 4, 2026
Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम के गायनिक वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंगामा, परिजनों और होमगार्ड जवानों में तीखी नोकझोंक
खबर

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम के गायनिक वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंगामा, परिजनों और होमगार्ड जवानों में तीखी नोकझोंक

November 4, 2026
Jamshedpur family dispute – उलीडीह में पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने तीन मासूम बेटियों के साथ खाया कीटनाशक, एक की हालत नाजुक
खबर

Jamshedpur family dispute – उलीडीह में पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने तीन मासूम बेटियों के साथ खाया कीटनाशक, एक की हालत नाजुक

November 4, 2026
Next Post

jharkhand bjp : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना बने राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट के राष्ट्रीय सह संयोजक, यह होगा दायित्व

jamshedpur swarn mahasangha : स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए डीडी त्रिपाठी, संगठन को मजबूत बनाने का दिया गया दायित्व

jamshedpur bjp sonari : बिष्टुपुर तुलसी भवन के 'एक देश एक चुनाव' संगोष्ठी में दमदार उपस्थिति सोनारी भाजपा ने दिखायी, जुलूस निकाल दिखायी पार्टी की ताकत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम के आईसीयू में 62 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम के आईसीयू में 62 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान 62 वर्षीय महिला उजाला देवी की मौत...

Horoscope Know Your Day Wednesday 4th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 4 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Wednesday 4th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 4 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

मेष राशिभविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। जिसपर...

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम के गायनिक वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंगामा, परिजनों और होमगार्ड जवानों में तीखी नोकझोंक

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम के गायनिक वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंगामा, परिजनों और होमगार्ड जवानों में तीखी नोकझोंक

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल के गायनिक वार्ड में मंगलवार रात मरीजों के परिजनों की भीड़ को...

Jamshedpur family dispute – उलीडीह में पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने तीन मासूम बेटियों के साथ खाया कीटनाशक, एक की हालत नाजुक

Jamshedpur family dispute – उलीडीह में पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने तीन मासूम बेटियों के साथ खाया कीटनाशक, एक की हालत नाजुक

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-5 स्थित केदार बगान में मंगलवार को एक दिल दहला देने...

Tata steel employees good news : टाटा स्टील में नेशनल पेंशन सिस्टम लागू, कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग हुई आसान, टाटा स्टील की इन सारी कंपनियों के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Tata steel employees good news : टाटा स्टील में नेशनल पेंशन सिस्टम लागू, कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग हुई आसान, टाटा स्टील की इन सारी कंपनियों के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

by Team Sharp Bharat A
November 3, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए...

Tata steel employees dream home : टाटा स्टील के कर्मचारियों का होगा ”अपना घर”, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नु चौधरी की पहल रंग लायी, एमडी ने टिस्को इंप्लाइज हाउसिंग एंड वेलफेयर सोसाइटी का किया पुर्नगठन

Tata steel employees dream home : टाटा स्टील के कर्मचारियों का होगा ”अपना घर”, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नु चौधरी की पहल रंग लायी, एमडी ने टिस्को इंप्लाइज हाउसिंग एंड वेलफेयर सोसाइटी का किया पुर्नगठन

by Team Sharp Bharat A
November 3, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के अपने घर को लेकर चल रही कवायद को एक बार फिर से पंख...

Jamshedpur police arrests 10 accused in special drive : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस का विशेष अभियान, आर्म्स एक्ट, मारपीट, चोरी, मानव तस्करी आदि के 10 आरोपी किये गए गिरफ्तार

Jamshedpur police arrests 10 accused in special drive : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस का विशेष अभियान, आर्म्स एक्ट, मारपीट, चोरी, मानव तस्करी आदि के 10 आरोपी किये गए गिरफ्तार

by Team Sharp Bharat D
November 3, 2026

जमशेदपुर : आगामी दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने अपराधियों और...

jamshedpur mp in delhi : जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो रेल मंत्री कार्यालय के कार्यकारी निदेशक से मिले, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस चलती रहेगी, टाटा से बेंगलुरु व दिल्ली के लिए स्लीपर वंदे भारत की मांग, बेंगलुरु जाने वाली ट्रेनों के फेरे बढ़ाने पर बनी सहमति, चाकुलिया स्टेशन पर शालीमार-खातीपुरा एक्सप्रेस के ठहराव का आश्वासन

by Team Sharp Bharat K
November 3, 2026

जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कार्यालय में कार्यकारी निदेशक...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम के आईसीयू में 62 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम के गायनिक वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंगामा, परिजनों और होमगार्ड जवानों में तीखी नोकझोंक

Jamshedpur family dispute – उलीडीह में पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने तीन मासूम बेटियों के साथ खाया कीटनाशक, एक की हालत नाजुक

Tata steel employees good news : टाटा स्टील में नेशनल पेंशन सिस्टम लागू, कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग हुई आसान, टाटा स्टील की इन सारी कंपनियों के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Tata steel employees dream home : टाटा स्टील के कर्मचारियों का होगा ”अपना घर”, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नु चौधरी की पहल रंग लायी, एमडी ने टिस्को इंप्लाइज हाउसिंग एंड वेलफेयर सोसाइटी का किया पुर्नगठन

Jamshedpur police arrests 10 accused in special drive : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस का विशेष अभियान, आर्म्स एक्ट, मारपीट, चोरी, मानव तस्करी आदि के 10 आरोपी किये गए गिरफ्तार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News